Aesthetik Engineers IPO Allotment status: 13 अगस्त को फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, ये रहा चेक करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका

Aesthetik Engineers IPO share allotment status: सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन अब तक यह इश्यू 705.26 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 207.31 गुना सब्सक्राइब हुआ है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 1,933.96 गुना भरा है

अपडेटेड Aug 13, 2024 पर 2:27 PM
Aesthetik Engineers IPO: एस्थेटिक इंजीनियर्स के आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है।

Aesthetik Engineers IPO Allotment: एस्थेटिक इंजीनियर्स के आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। अब सब्सक्रिप्शन के बाद निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी 13 अगस्त को होना है। यह आईपीओ 8 अगस्त से 12 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसे कुल 705 गुना सब्सक्राइब किया गया है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 26.47 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE SME प्लेटफॉर्म पर 16 अगस्त को होगी।

Aesthetik Engineers IPO Allotment status ऐसे करें चेक

लिस्टिंग की तारीख से पहले निवेशक NSE और रजिस्ट्रार, स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की वेबसाइटों पर एस्थेटिक इंजीनियर्स आईपीओ का शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।


NSE वेबसाइट पर ऐसे चेक करें शेयर अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले यहां दिए गए लिंक पर NSE IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं: https://www.nseindia.com/products/dynaContent/equities/ipos/ipo_login.jsp
  • अपना यूजर नेम और पासवर्ड टाइप करें (निवेशकों को NSE वेबसाइट का उपयोग करने के लिए एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाना होगा)
  • लॉग इन करने के बाद लिस्ट से ‘Aesthetik Engineers IPO’ सेलेक्ट करें।
  • अपना पैन नंबर दर्ज करें।
  • अपना आईपीओ एप्लिकेशन नंबर टाइप करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।

रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://www.skylinerta.com
  • निवेशक सेक्शन पर जाएं और पब्लिक इश्यू सेलेक्ट करें।
  • ड्रॉप-डाउन लिस्ट से ‘Aesthetik Engineers IPO’ सेलेक्ट करें।
  • क्लाइंट आईडी, एप्लिकेशन नंबर या पैन डिटेल टाइप करें।
  • ‘सर्च’ बटन पर क्लिक करें।
  • आपका शेयर अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Aesthetik Engineers IPO का सब्सक्रिप्शन डिटेल

सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन अब तक यह इश्यू 705.26 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 207.31 गुना सब्सक्राइब हुआ है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 1,933.96 गुना भरा है। इसके अलावा, रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 461.58 गुना सब्सक्राइब हो गया है। (12 अगस्त 2024, 3:00:00 PM तक) कंपनी ने एंकर निवेशकों से 7.52 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए हैं।

Aesthetik Engineers के बारे में

एस्थेटिक इंजीनियर्स लिमिटेड की स्थापना साल 2003 में हुई है। कंपनी इंटीरियर डिजाइन सर्विसेज प्रदान करती है। यह हॉस्पिटैलिटी, रेसिडेंशियल, कमर्शियल और इन्फ्रॉस्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए एल्यूमीनियम डोर और विंडो के साथ-साथ रेलिंग, सीढ़ियों और ग्लासफाइबर री-इनफोर्स्ड कंक्रीट (GFRC) की डिजाइन, इंजीनियरिंग, फैब्रिकेशन और इंस्टॉलेशन प्रदान करती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।