Aesthetik Engineers IPO Subscription: अंतिम दिन निवेशक जमकर लगा रहे दांव, अब तक 705 गुना भरा इश्यू

Aesthetik Engineers IPO Subscription status: एस्थेटिक इंजीनियर्स का आईपीओ 26.47 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। इस आईपीओ के तहत 45.64 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। वहीं, इसमें OFS के जरिए कोई बिक्री नहीं हो रही है, जिसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी

अपडेटेड Aug 12, 2024 पर 6:12 PM
Aesthetik Engineers IPO: एस्थेटिक इंजीनियर्स के आईपीओ को आज 12 अगस्त को निवेशकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Aesthetik Engineers IPO: एस्थेटिक इंजीनियर्स के आईपीओ को आज 12 अगस्त को निवेशकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन अब तक यह इश्यू 705.26 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 214.11 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 30.36 लाख शेयर हैं। कंपनी आईपीओ के जरिए 26.47 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसके लिए लिए 55-58 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी।

Aesthetik Engineers IPO: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

एस्थेटिक इंजीनियर्स के आईपीओ को सभी कैटेगरी में निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 207.31 गुना सब्सक्राइब हुआ है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 1,933.96 गुना भरा है। इसके अलावा, रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 461.58 गुना सब्सक्राइब हो गया है। (12 अगस्त 2024, 3:00:00 PM तक) कंपनी ने एंकर निवेशकों से 7.52 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए हैं।


Aesthetik Engineers IPO से जुड़ी डिटेल

एस्थेटिक इंजीनियर्स का आईपीओ 26.47 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। इस आईपीओ के तहत 45.64 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। वहीं, इसमें OFS के जरिए कोई बिक्री नहीं हो रही है, जिसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 13 अगस्त को होने की उम्मीद है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 16 अगस्त है। अविनाश अग्रवाल, श्रीति अग्रवाल, मनीषा सुरेका और मेसर्स अविनाश अग्रवाल (HUF) कंपनी के प्रमोटर हैं।

आईपीओ में आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 2000 शेयर है। रिटेल निवेशकों को इसमें कम से कम ₹116,000 का निवेश करना होगा। नारनोलिया फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड एस्थेटिक इंजीनियर्स आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। एस्थेटिक इंजीनियर्स आईपीओ के लिए मार्केट मेकर निकुंज स्टॉक ब्रोकर्स है।

Aesthetik Engineers के बारे में

एस्थेटिक इंजीनियर्स लिमिटेड की स्थापना साल 2003 में हुई है। कंपनी इंटीरियर डिजाइन सर्विसेज प्रदान करती है। यह हॉस्पिटैलिटी, रेसिडेंशियल, कमर्शियल और इन्फ्रॉस्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए एल्यूमीनियम डोर और विंडो के साथ-साथ रेलिंग, सीढ़ियों और ग्लासफाइबर री-इनफोर्स्ड कंक्रीट (GFRC) की डिजाइन, इंजीनियरिंग, फैब्रिकेशन और इंस्टॉलेशन प्रदान करती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।