Aether Industries IPO: पहले दिन 33% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल निवेशकों से कंपनी को मिली 42% बोली

Aether Industries IPO: कंपनी ने अपने शेयरों के लिए 610-642 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है और निवेशक इसके लिए 26 मई तक बोली लगा सकते हैं

अपडेटेड May 24, 2022 पर 9:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Aether Industries IPO: कंपनी इस इश्यू से 800 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है

Aether Industries IPO: स्पेशियालिटी केमिकल्स कंपनी एथर इंडस्ट्रीज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज यानी मंगलवार 24 मई से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। पहले दिन एथर इंडस्ट्रीज के आईपीओ को 33 फीसदी बोली मिली। कंपनी ने आईपीओ के तहत कुल 93.56 लाख शेयरों को बोली के लिए रखा है, जिसके बदले में उसे पहले दिन 30.41 शेयरों के लिए बोली मिली है।

रिटेल निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित शेयरों का 42 फीसदी सब्सक्राइब किया है। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने अपने लिए लिए आरक्षित शेयरों का 5 फीसदी सब्सक्राइब किया। जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) ने अपने हिस्से के शेयरों का 36 फीसदी सब्सक्राइब किया। कर्मचारियों ने अपने लिए आरक्षित शेयरों का 54 फीसदी पहले दिन सब्सक्राइब किया।

एथर इंडस्ट्रीज का आईपीओ 24 मई से 26 मई तक खुला रहेगा। कंपनी ने अपने शेयरों के लिए 610-642 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है और वह इस इश्यू से 800 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। आईपीओ का 50 फीसदी इश्यू क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व है, वहीं खुदरा इनवेस्टर्स और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए क्रमशः 35 फीसदी और 15 फीसदी इश्यू रखा गया है।


यह भी पढ़ें- Taking Stock: शुरुआती बढ़त गंवाकर लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए कल कैसी रह सकती है इसकी चाल

Aether Industries IPO GMP Today

बाजार जानकारों के मुताबिक, एथर इंडस्ट्रीज के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) मंगलवार को 10 रुपये था। यानी अनलिस्टेड मार्केट में एथर इंडस्ट्रीज के शेयर अपने ऊपरी प्राइस बैंड से 10 रुपये अधिक के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे।

क्या करती है कंपनी

वर्ष 2013 में स्थापित कंपनी एडवांस इंटरमीडिएट और स्पेशियलिटी केमिकल का उत्पादन करती है। गुजरात में Aether की दो इकाइयां हैं। कंपनी की एक इकाई करीब 3,500 वर्ग मीटर में फैली है जिसमें उसकी रिसर्च एंड डेलवपमेंट यूनिट के साथ ही एनालिटिकल साइंस लैबोरेटरी, पायलट प्लांट, CRAMS फैसिलिटी और हाइड्रोजेनेशन इकाई स्थित है। कंपनी की दूसरी इकाई 10,500 वर्ग मीटर में फैली हुई है जो मुख्यत: उत्पादन इकाई है। इसकी उत्पादन क्षमता 6,096 MT प्रति वर्ष है।

एथर की इस इश्यू से मिली 627 करोड़ रुपये की धनराशि से ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स बनाने, कर्ज चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करेगी। एथर ने दिसंबर, 2021 में समाप्त नौ महीनों के दौरान नेट प्रॉफिट में 18.45 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।