Get App

Aether Industries IPO: पहले दिन 33% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल निवेशकों से कंपनी को मिली 42% बोली

Aether Industries IPO: कंपनी ने अपने शेयरों के लिए 610-642 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है और निवेशक इसके लिए 26 मई तक बोली लगा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 24, 2022 पर 9:08 PM
Aether Industries IPO: पहले दिन 33% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल निवेशकों से कंपनी को मिली 42% बोली
Aether Industries IPO: कंपनी इस इश्यू से 800 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है

Aether Industries IPO: स्पेशियालिटी केमिकल्स कंपनी एथर इंडस्ट्रीज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज यानी मंगलवार 24 मई से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। पहले दिन एथर इंडस्ट्रीज के आईपीओ को 33 फीसदी बोली मिली। कंपनी ने आईपीओ के तहत कुल 93.56 लाख शेयरों को बोली के लिए रखा है, जिसके बदले में उसे पहले दिन 30.41 शेयरों के लिए बोली मिली है।

रिटेल निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित शेयरों का 42 फीसदी सब्सक्राइब किया है। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने अपने लिए लिए आरक्षित शेयरों का 5 फीसदी सब्सक्राइब किया। जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) ने अपने हिस्से के शेयरों का 36 फीसदी सब्सक्राइब किया। कर्मचारियों ने अपने लिए आरक्षित शेयरों का 54 फीसदी पहले दिन सब्सक्राइब किया।

एथर इंडस्ट्रीज का आईपीओ 24 मई से 26 मई तक खुला रहेगा। कंपनी ने अपने शेयरों के लिए 610-642 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है और वह इस इश्यू से 800 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। आईपीओ का 50 फीसदी इश्यू क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व है, वहीं खुदरा इनवेस्टर्स और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए क्रमशः 35 फीसदी और 15 फीसदी इश्यू रखा गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें