Aether Industries IPO: स्पेशियल्टी केमिकल बनाने वाली कंपनी एथर इंडस्ट्रीज का IPO आज 24 मई को खुल और 26 मई को बंद हो जाएगा। कंपनी का इश्यू प्राइस 610-642 रुपए है। Aether Industries 800 करोड़ रुपए का इश्यू ला रही है। इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व है। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 35% और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए 15% इश्यू अलग रखा गया है।
क्या है ग्रे मार्केट प्रीमियम?
ग्रे मार्केट में Aether Industries के अनलिस्टेड शेयर 10 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी का इश्यू 642 रुपए है। इस हिसाब से ग्रे मार्केट में Aether Industries के शेयर 652 (642+10) रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।
रेलिगेयर ने दी न्यूट्रल रेटिंग
बिज़नेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेलिगेयर ब्रोकिंग ने इस इश्यू के लिए न्यूट्रल रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि कंपनी अपने अलग फोर्टफोलियो के साथ इंडस्ट्री में उभरते ट्रेंड्स से लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है।
एनालिस्ट्स का मानना है कि भारत का स्पेशियल्टी केमिकल मार्केट कैलेंडर वर्ष 20-25 के दौरान 11.2 फीसदी सीएजीआर दर से बढ़ने का अनुमान है। इसे देखते हुए, कंपनी को अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ने से फायदा होने का अनुमान है।
हालांकि ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के बावजूद, कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और भारी कर्ज जैसे फैक्टर्स कंपनी के प्रदर्शन पर असर डालते रहेंगे। इसीलिए ब्रोकरेज ने आईपीओ के लिए न्यूट्रल रेटिंग दी है।
एंजेल वन ने दी सब्सक्राइब की सलाह
एंजेल वन (Angel One) के एनालिस्ट्स का मानना है कि वित्त वर्ष 19-21 के दौरान उसके ऐतिहासिक राजस्व और मुनाफे में 50 फीसदी और 75 फीसदी सीएजीआर को देखते हुए एथर की वैल्यूएशंस उचित लगती है। सब्सक्रिप्शन के लिए इश्यू बेहतर लगता है। इसलिए ब्रोकरेज ने इश्यू को ‘सब्सक्राइब’ रेटिंग दी है।
वर्ष 2013 में स्थापित कंपनी एडवांस इंटरमीडिएट और स्पेशियलिटी केमिकल का उत्पादन करती है। गुजरात में Aether की दो इकाइयां हैं। कंपनी की एक इकाई करीब 3,500 वर्ग मीटर में फैली है जिसमें उसकी रिसर्च एंड डेलवपमेंट यूनिट के साथ ही एनालिटिकल साइंस लैबोरेटरी, पायलट प्लांट, CRAMS फैसिलिटी और हाइड्रोजेनेशन इकाई स्थित है। कंपनी की दूसरी इकाई 10,500 वर्ग मीटर में फैली हुई है जो मुख्यत: उत्पादन इकाई है। इसकी उत्पादन क्षमता 6,096 MT प्रति वर्ष है।
Power Grid ने किया 2.25 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान, इन 5 फैक्ट्स से समझें कैसे भरी निवेशकों की झोली
एथर की इस इश्यू से मिली 627 करोड़ रुपये की धनराशि से ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स बनाने, कर्ज चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करेगी। एथर ने दिसंबर, 2021 में समाप्त नौ महीनों के दौरान नेट प्रॉफिट में 18.45 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की।