Get App

Aether Industries IPO: केमिकल कंपनी का इश्यू आज खुला, क्या निवेश करना ठीक होगा?

Aether Industries IPO: कंपनी का इश्यू प्राइस 610-642 रुपए है, कंपनी 800 करोड़ रुपए का इश्यू ला रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 24, 2022 पर 11:07 AM
Aether Industries IPO: केमिकल कंपनी का इश्यू आज खुला, क्या निवेश करना ठीक होगा?
ग्रे मार्केट में Aether Industries के अनलिस्टेड शेयर 10 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं

Aether Industries IPO: स्पेशियल्टी केमिकल बनाने वाली कंपनी एथर इंडस्ट्रीज का IPO आज 24 मई को खुल और 26 मई को बंद हो जाएगा। कंपनी का इश्यू प्राइस 610-642 रुपए है। Aether Industries 800 करोड़ रुपए का इश्यू ला रही है। इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व है। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 35% और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए 15% इश्यू अलग रखा गया है।

क्या है ग्रे मार्केट प्रीमियम?

ग्रे मार्केट में Aether Industries के अनलिस्टेड शेयर 10 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी का इश्यू 642 रुपए है। इस हिसाब से ग्रे मार्केट में Aether Industries के शेयर 652 (642+10) रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।

लिस्टिंग के बाद Aether Industries, इस सेक्टर की क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल, Vinati Organics, PI Industries और Fine Organic Industries जैसी प्रतिस्पर्धी कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें