Get App

Aether Industries IPO: आज खुल रहा है 800 करोड़ रुपये का इश्यू, क्या आपको करना चाहिए सब्सक्राइब?

Grey market में एथर इंडस्ट्रीज के शेयर अपने अपर प्राइस बैंड की तुलना में 10 रुपये प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 24, 2022 पर 12:26 AM
Aether Industries IPO: आज खुल रहा है 800 करोड़ रुपये का इश्यू, क्या आपको करना चाहिए सब्सक्राइब?
स्पेशियल्टी केमिकल बनाने वाली कंपनी एथर इंडस्ट्रीज का IPO प्राइमरी मार्केट में मंगलवार, 24 मई को खुलेगा और 26 मई को बंद हो जाएगा

Aether Industries IPO : स्पेशियल्टी केमिकल बनाने वाली कंपनी एथर इंडस्ट्रीज का IPO प्राइमरी मार्केट में मंगलवार, 24 मई को खुलने जा रहा है और 26 मई को बंद हो जाएगा। 610-642 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड के साथ कंपनी की आईपीओ के जरिए 800 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। 50 फीसदी इश्यू क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व है, वहीं खुदरा इनवेस्टर्स और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए क्रमशः 35 फीसदी और 15 फीसदी इश्यू रखा गया है।

क्या करती है कंपनी

वर्ष 2013 में स्थापित कंपनी एडवांस इंटरमीडिएट और स्पेशियलिटी केमिकल का उत्पादन करती है। गुजरात में Aether की दो इकाइयां हैं। कंपनी की एक इकाई करीब 3,500 वर्ग मीटर में फैली है जिसमें उसकी रिसर्च एंड डेलवपमेंट यूनिट के साथ ही एनालिटिकल साइंस लैबोरेटरी, पायलट प्लांट, CRAMS फैसिलिटी और हाइड्रोजेनेशन इकाई स्थित है। कंपनी की दूसरी इकाई 10,500 वर्ग मीटर में फैली हुई है जो मुख्यत: उत्पादन इकाई है। इसकी उत्पादन क्षमता 6,096 MT प्रति वर्ष है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें