AGS Transact IPO: आखिरी दिन में अब तक 5.67 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, जानिए GMP से क्या मिल रहा संकेत?

AGS Transact Technologies IPO: ब्रोकरेज फर्म Choice Broking और Anand Rathi ने इस इश्यू को लॉन्ग-टर्म के लिहाज से सब्सक्राइब करने की सलाह दी है

अपडेटेड Jan 21, 2022 पर 2:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
AGS Transact Technologies के IPO को सब्सक्राइब करने का आज आखिरी दिन है

AGS ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को सब्सक्राइब करने का निवेशकों के पास आज आखिरी मौका है। शुक्रवार 21 जनवरी को दोपहर 2:35 बजे तक AGS ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को 3.9 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका था। आईपीओ को सबसे ज्यादा बोली ऩॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) से मिली है। NII ने अपने हिस्से के शेयरों के लिए 16.85 गुना बोली लगाई है।

वहीं रिटेल निवेशकों के हिस्से में कंपनी को 2.76 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला है, जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB) वाले हिस्से में 2.39 अधिक बोली मिली है। AGS Transact Technologies IPO को सब्सक्राइब करने का आज आखिरी दिन है। यह आईपीओ निवेशकों की बोली के लिए 19 जनवरी को खुला था।

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP)

ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाले जानकारों के मुताबिक, AGS ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज के शेयर शुक्रवार को अनलिस्टेड मार्केट में 15 रुपये या करीब 8.5 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे। AGS ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज के आईपीओ लॉन्च होने के बाद से ही इसके GMP में तेज गिरावट आई है।


यह भी पढ़ें: Adani Wilmar IPO: कंपनी का इश्यू 27 जनवरी को खुलेगा, प्राइस बैंड 218-230 रुपए तय हुआ

AGS Transact Technologies के आईपीओ के लिए कंपनी ने 166 से 175 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी की इस आईपीओ से करीब 680 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। बता दें कि यह साल 2022 का पहला आईपीओ है।

क्या आपको करना चाहिए सब्सक्राइब?

Emkay Research ने इस आईपीओ को 'सब्सक्राइब' करने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने कहा, "175 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर, "हमारा मानना ​​है कि AGS लॉन्ग पीरियड के नजरिए से नकद-कम-डिजिटल गेम में निवेश करने का मौका देता है। 175 रुपए के अपर प्राइस बैंड पर, स्टॉक की वैल्यू CMS इंफो सिस्टम्स जैसे दूसरे इश्यू जैसी ही है।" इसके अलावा ब्रोकरेज फर्म Choice Broking और Anand Rathi ने इस इश्यू को लॉन्ग-टर्म के लिहाज से सब्सक्राइब करने की सलाह दी है।

क्या करती है कंपनी?

AGS ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज की स्थापना दिसंबर 2022 में हुई थी। यह बैंकों और कॉरपोरेट्स को एटीएम और कैश रिसाइकलर मशीन (CRM), आउटसोर्सिंग कैश मैनेजमेंट, डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन, ट्रांजैक्शन प्रोसेसिंग सर्विसेस और मोबाइल वॉलेट जैसी सेवाओं के लिए कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट और सेवाएं उपलब्ध कराती है। कंपनी के प्रमोटर रवि बी गोयल और Vineha Enterprises है। कंपनी में दोनों की संयुक्त हिस्सेदारी 97.61 फीसदी है जबकि 1.51 फीसदी हिस्सेदारी AGSTTL Employees Welfare Trust के पास है। 31 मार्च 2021 तक के आंकड़ों के आधार पर, यह ATM से जुड़ी सेवाओं से होने वाली आमदनी के आधार पर देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।