जल्द IPO ला सकती है Ajay Poly, कंपनी ने सेबी को सौंपा ड्राफ्ट पेपर

रेफ्रिजरेशन सॉल्यूशंस कंपनी अजय पॉली ने अपने IPO के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर सौंपा है। कंपनी के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) के मुताबिक, इस IPO में 238 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ऑफर फॉर सेल के तहत 93 लाख शेयरों की बिक्री की जाएगी नई दिल्ली की यह कंपनी प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के तहत 47.6 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार कर सकती है।

अपडेटेड Dec 30, 2024 पर 9:16 AM
अजय पॉली इश्यू में से 119 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करेगी।

Ajay Poly IPO: रेफ्रिजरेशन सॉल्यूशंस कंपनी अजय पॉली ने अपने IPO के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर सौंपा है। कंपनी के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) के मुताबिक, इस IPO में 238 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ऑफर फॉर सेल के तहत 93 लाख शेयरों की बिक्री की जाएगी

नई दिल्ली की यह कंपनी प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के तहत 47.6 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार कर सकती है। अगर कंपनी द्वारा यह राशि जुटाई जाती है, तो फ्रेश इश्यू साइज इसी हिसाब से घट जाएगा। अजय पॉली, रेफ्रिजरेशन सीलिंग सॉल्यूशंस और अप्लायंस इंडस्ट्री से जुड़ी प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। रेफ्रिजरेशन सॉल्यूशंस कंपनी गैस्केट्स में 61%, टोटल प्रोफाइल एक्सट्रूजन में 45.96 पर्सेंट और अप्लायंस इंडस्ट्री से जुड़े ग्लोबल प्रोडक्ट्स में 15.6 पर्सेंट मार्केट शेयर है।

देशभर में कंपनी के कुल 10 मैन्युफैक्चरिंग सेंटर हैं और यह कई भारतीय और मल्टीनेशनल अप्लायंस OEM (ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स) कस्टमर्स के लिए काम करती है, जिसमें हेयर अप्लायंसेज (इंडिया), बीएसएच हाउसहोल्ड अप्लायंस मैन्युपैक्चरिंग, सिएगा इंडिया, गोदरेज एंड बॉयस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी, वोल्टबेक होम अप्लायंसेज और IFB रेफ्रिजेशन शामिल हैं।


अजय पॉली इश्यू में से 119 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करेगी, जिससे कंपनी को अपना कुल कर्ज चुकाने में मदद मिलेगी। कंपनी के पास कुल 129 करोड़ रुपये की उधारी है। इसके अलावा, इक्विपमेंट, प्लांट और मशीनरी और बाकी जरूरतों के लिए कंपनी 65 करोड़ रुपये इस्तेमाल किए जाएंगे। पिछले कुछ साल में कंपनी की फाइनेंशियल परफॉर्मेंस मजबूत रही है।

वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 74.6 पर्सेंट की बढ़त के साथ 22.4 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 51.5 पर्सेंट बढ़कर 364.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था। जून 2024 तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट सालाना आधार पर 61 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 12.3 करोड़ रुपये था, जबकि उसका रेवेन्यू 49 पर्सेंट उछलकर 130.1 करोड़ करुपये था। इस इश्यू के लिए मर्चेंट बैंकर्स में मोतीलाल ओसवाल इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।