आकाश अंबानी ने जियो के आईपीओ को बड़ी जिम्मेदारी बताई, कहा-यह नए सफर की शुरुआत होगी

आकाश अंबानी ने मनीकंट्रोल से कहा कि वह जियो के आईपीओ को शेयरहोल्डर्स के प्रति बड़ी जिम्मेदारी के रूप में देखते हैं। जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ इस महीने आने वाला है। इस इश्यू का काफी समय से इंतजार रहा है

अपडेटेड Oct 08, 2026 पर 1:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आकाश अंबानी ने कहा कि ग्राहकों के लिए जियो की सेवाएं सबसे सस्ती बनी रहेंगी।

रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने गुरुवार को कहा कि वह जियो के आने वाले आईपीओ को शेयरहोल्डर्स के प्रति बड़ी जिम्मेदारी के रूप में देखते हैं। उन्होंने दिल्ली में मोबाइल कांग्रेस 2026 से इतर मनीकंट्रोल से बातचीत में यह कहा। गुरुवार को दिल्ली में मोबाइल कांग्रेस 2026 का आगाज हुआ।

शेयरों की लिस्टिंग जियो के अगले चरण की शुरुआत

आकाश अंबानी ने मनीकंट्रोल से कहा, "मैं इसे (जियो आईपीओ) शेयरहोल्डर्स के प्रति बड़ी जिम्मेदारी के रूप में देखता हूं। इस ग्रुप (रिलायंस) की शेयरहोल्डर्स की वैल्यू को लेकर ठोस सोच रही है...करीब तीन दशकों में यह रिलायंस ग्रुप का पहला पब्लिक इश्यू होगा।" उन्होंने कहा कि शेयरों की लिस्टिंग से जियो की अगले चरण की ग्रोथ की शुरुआत होगी।


जियो की सेवाएं ग्राहकों के लिए सबसे सस्ती बनी रहेंगी

उन्होंने कहा, "यह एक सफर की शुरुआत है... इसके बाद हमें शेयरहोल्डर्स को ग्रोथ और वैल्यू देनी होगी।" उन्होंने कहा कि जब यह टेलीकॉम कंपनी कनेक्टिविटी से आगे टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म और सॉल्यूशंस की तरफ बढ़ रही है तब एफोर्डिबिलिटी जियो की स्ट्रेटेजी के केंद्र में होगी। उन्होंने कहा, "हम ग्राहकों के लिए सबसे सस्ता बने रहने की अभी भूमिका निभाएंगे।"

यह भी पढ़ें: EverestIMS Tech IPO Listing: ढहते मार्केट में 48% का लिस्टिंग गेन, ₹85 के शेयर ने मचाया धमाल

21 अक्टूबर को आ सकता है जियो का आईपीओ 

Jio Platforms रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल होल्डिंग कंपनी है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी इसकी हिस्सा है। मनीकंट्रोल ने पहले बताया था कि जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ इस महीने आने वाला है। इस इश्यू का काफी समय से इंतजार रहा है। यह आईपीओ 21 अक्टूबर को आ सकता है। इसमें 23 तक बोली लगाई जा सकती है। शेयरों की लिस्टिंग 28 अक्तूबर को हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।