NBFC कंपनी एक्मे फिनट्रेड इंडिया के IPO को आज 19 जून को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही यह इश्यू 3.01 गुना सब्सक्राइब हो गया है। आईपीओ को कुल 2.37 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 78.65 लाख शेयर हैं। IPO से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से लगभग 38 करोड़ रुपये जुटाए हैं। IPO के लिए प्राइस बैंड 114 से 120 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 132 करोड़ रुपये जुटाने का है।
