Akum Drugs IPO Subscription: अंतिम दिन निवेशकों का तगड़ा रिस्पॉन्स, अब तक 26 गुना भरा इश्यू

Akums Drugs IPO subscription status: इस आईपीओ में 680 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। वहीं, 1176.74 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के लिए है। इश्यू के लिए 646-679 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। इसकी लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 6 अगस्त है

अपडेटेड Aug 01, 2024 पर 2:39 PM
Akum Drugs IPO: एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स के आईपीओ को आज निवेशकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Akum Drugs IPO: एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स के आईपीओ को आज निवेशकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन अब तक यह इश्यू 26.02 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 39.44 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 1.51 करोड़ शेयर हैं। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 1856.74 करोड़ रुपये जुटाने का है। इश्यू के लिए 646-679 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 2 अगस्त को होने की उम्मीद है। वहीं, इसकी लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 6 अगस्त है।

Akum Drugs IPO: अलग-अलग कैटेगरी का लेटेस्ट अपडेट

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)- 25.35 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII)- 34.65 गुना


रिटेल इंडिविजुअल इनवेस्टर्स - 17.10 गुना

एम्प्लॉई रिजर्व - 3.43 गुना

टोटल - 26.02 गुना

(01 Aug 2024 | 02:27:00 PM)

Akum Drugs IPO से जुड़ी डिटेल

Akum Drugs के आईपीओ में 680 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। वहीं, 1176.74 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के लिए है। इश्यू के लिए 646-679 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। आईपीओ में निवेशक एक लॉट में कम से कम 22 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद इसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। OFS के तहत प्रमोटर संजीव जैन, संदीप जैन और निवेशक रूबी क्यूसी होल्डिंग्स (कुदरिया कैप) शेयर बेचेंगे।

Akum Drugs का फाइनेंशियल

एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स की शुरुआत 2004 में हुई थी। कंपनी एक फार्मास्यूटिकल CDMO (कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन) है। यह भारत और विदेश में फार्मा प्रोडक्ट्स की विस्तृत रेंज की पेशकश करती है। कंपनी के प्रमोटर संजीव जैन, संदीप जैन और Akums Master Trust हैं। कंपनी पर आईपीओ से पहले 440 करोड़ रुपये का कर्ज और करीब 220 करोड़ रुपये का शुद्ध कर्ज है। कंपनी के मुताबिक आईपीओ के बाद यह कर्ज काफी कम हो जाएगा।

कंपनी के अनुसार FY24 में कंपनी ने कमजोर आंकड़े दर्ज किए हैं, लेकिन एडजस्टेड बेसिस पर मार्जिन 12.2 फीसदी पर है। FY24 में इसका रेवेन्यू 14.3 फीसदी बढ़कर 4178 करोड़ रुपये हो गया, जबकि FY23 में यह 3,655 करोड़ रुपये था। टॉपलाइन 97.8 करोड़ रुपये के मुकाबले 79 लाख रुपये रही। EBITDA 123 करोड़ रुपये रहा, जबकि मार्जिन 3% रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।