Amagi Media Labs IPO: बेंगलुरु बेस्ड मीडिया-टेक यूनिकॉर्न Amagi Media Labs का IPO सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन सिर्फ 10% सब्सक्राइब हो पाया है। क्लाउड-बेस्ड SaaS समाधान प्रदान करने वाली इस कंपनी के IPO को पहले दिन भी सुस्त प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि, इस आईपीओ में बोली लगाने वाले निवेशकों के लिए अच्छी खबर यह है कि ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) फिलहाल ₹20 के करीब बना हुआ है, जो करीब 6% लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है।
IPO से जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल्स
कैसे होगा आईपीओ से मिले फंड का इस्तेमाल
कंपनी नए शेयरों से मिलने वाली ₹816 करोड़ की राशि का रणनीतिक निवेश करेगी। ₹550 करोड़ का उपयोग क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने के लिए होगा। इसके साथ कंपनी इनऑर्गेनिक ग्रोथ के लिए अन्य छोटी कंपनियों को खरीदने पर भी विचार कर रही है। इस फंड का उपयोग वित्त वर्ष 2026 (₹82 करोड़) से लेकर 2028 तक किस्तों में किया जाएगा।
निवेश करें या छोड़ दें? जानिए क्या है एक्सपर्ट रिव्यू
ब्रोकरेज हाउस आनंद राठी ने इस IPO पर अपनी राय साझा की है। ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी का मार्केट कैप ₹7,809.8 करोड़ आंका गया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में मुनाफा दर्ज किया है और पूरे साल लाभ में रहने की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने इसे 'सब्सक्राइब - लॉन्ग टर्म' की रेटिंग दी है। उनका मानना है कि कंपनी का क्लाउड मॉडल और R&D पर निवेश इसे मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर में एक मजबूत खिलाड़ी बनाता है, हालांकि वैल्यूएशन पूरी तरह से 'फेयर' है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।