Amir Chand Jagdish Kumar IPO: बासमती चावल के प्रमुख एक्सपोर्टर अमीर चंद जगदीश कुमार लिमिटेड (ACJKEL) का आईपीओ आज, 24 मार्च से निवेशकों के लिए खुल गया है। 'Aeroplane' ब्रांड के नाम से चावल बेचने वाली यह कंपनी इस इश्यू के जरिए ₹440 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। कंपनी ने आईपीओ अपना खुलने से पहले ही एंकर निवेशकों से ₹60 करोड़ जुटा लिए हैं। अगर आप इस आईपीओ में बोली लगाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उससे पहले ब्रोकरेज की राय सहित जानिए कंपनी की जरूरी डिटेल्स।
IPO से जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल्स
कंपनी का बिजनेस और वित्तीय सेहत
2003 में शुरू हुई यह दिल्ली बेस्ड कंपनी बासमती चावल की प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट में बड़ा नाम है। कंपनी अपने फ्लैगशिप ब्रांड 'Aeroplane' के तहत चावल, दालें और अन्य FMCG उत्पाद बेचती है। कंपनी का बिजनेस मिडिल ईस्ट, यूरोप और उत्तरी अमेरिका जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में फैला हुआ है।
वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने ₹2,004 करोड़ के रेवेन्यू पर ₹60.82 करोड़ का मुनाफा कमाया। वहीं, चालू वित्त वर्ष (सितंबर 2025 तक) के पहले छह महीनों में कंपनी ₹48.65 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज कर चुकी है।
क्या आपको पैसा लगाना चाहिए?
SBI Securities का कहना है कि चावल का बिजनेस वर्किंग कैपिटल इंटेंसिव होता है। आईपीओ से मिलने वाले फंड से कंपनी की ग्रोथ को रफ्तार मिलेगी। उन्होंने लंबी अवधि के लिए 'सब्सक्राइब' की सलाह दी है। वहीं आनंद राठी के अनुसार, कंपनी का टियर-3 और टियर-4 शहरों में विस्तार का प्लान भविष्य के लिए अच्छा है। वैल्यूएशन के लिहाज से भी यह आईपीओ सही नजर आ रहा है, इसलिए इसे 'लॉन्ग टर्म के लिए सब्सक्राइब' करने की सलाह दी गई है।
फिलहाल अमीर चंद जगदीश कुमार एक्स्पोर्टस के आईपीओ का GMP करीब ₹7 चल रहा है, जो इसके ऊपरी प्राइस बैंड ₹212 के मुकाबले लगभग 3% के मामूली लिस्टिंग गेन की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि कंपनी के मजबूत ब्रांड और अच्छे वित्तीय रिकॉर्ड को देखते हुए लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है, लेकिन लिस्टिंग के दिन बहुत बड़े मुनाफे की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।