Anand Rathi Wealth: शेयर बाजार में आज होगी एंट्री, जानिए किस भाव पर हो सकती है लिस्टिंग

Anand Rathi Wealth का इश्यू 2 दिसंबर को खुला और 6 दिसंबर को बंद हुआ था और इसका इश्यू 9.78 गुना सब्सक्राइब हुआ था

अपडेटेड Dec 14, 2021 पर 7:33 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Anand Rathi Wealth ने 660 करोड़ रुपए का इश्यू जारी किया था

Anand Rathi Wealth Listing: नॉन बैंक वेल्थ सॉल्यूशंस कंपनी आनंद राठी वेल्थ के शेयरों की लिस्टिंग आज यानी 14 दिसंबर को होने वाली है। बाजार के जानकारों को उम्मीद है कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 10% प्रीमियम पर हो सकती है। ग्रीन पोर्टफोलियो के फाउंडर दिवम शर्मा ने कहा, "Anand Rathi Wealth के शेयरों की लिस्टिंग 10% प्रीमियम के साथ होने की उम्मीद है।"

ग्रे मार्केट में Anand Rathi Wealth के अनलिस्टेड शेयरों का प्रीमियम 50 रुपए चल रहा था। कंपनी के IPO का इश्यू प्राइस 550 रुपए है। CapitalVia के रिसर्च हेड गौरव गर्ग ने कहा, कंपनी का इश्यू 9.78 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इससे संकेत मिल रहा है कि इसकी लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 10% प्रीमियम के साथ हो सकती है।

Wright Research की फाउंडर सोनम श्रीवास्त ने कहा, "Anand Rathi Wealth की लिस्टिंग गेन अच्छी रह सकती है। यह अट्रैक्टिव कंपनी है और कंपनी की वित्तीय स्थिति भी ठीक है।" इस साल लिस्ट होने वाली Anand Rathi Wealth 56वीं कंपनी है।


Anand Rathi Wealth का इश्यू 2 दिसंबर को खुला और 6 दिसंबर को बंद हुआ था। कंपनी इश्यू से 660 करोड़ रुपए जुटा रही है।

84.75 लाख इक्विटी शेयरों की पेशकश की तुलना में 8.29 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बिड हासिल हुई थीं। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व पोर्शन 2.5 गुना सब्सक्राइब हुआ और नॉन इंस्टीट्शनल इनवेस्टर्स की तरफ से 25.42 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। रिटेल इनवेस्टर्स की तरफ से 7.76 गुना और कर्मचारियों की तरफ से रिजर्व पोर्शन के लिए 1.32 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

BNP Paribas का अनुमान, 2022 के अंत तक 62,000 अंक पर जा सकता है Sensex

कंपनी 31 अगस्त तक 29,472 करोड़ रुपये के कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट के साथ अपनी प्राइवेट वेल्थ (पीडब्ल्यू) इकाई के माध्यम से मुख्य रूप से वैल्थ मैनेजमेंट में सक्रिय है। पीडब्ल्यू इकाई के अलावा उसके दो नए टेक्नोलॉजी आधारित वर्टिकल्स- डिजिटल वैल्थ और ओम्नी फाइनेंशियल एडवाइजर्स भी हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।