Annapurna Swadisht IPO: शंकर शर्मा के निवेश वाली कंपनी का IPO 15 सितंबर को खुलेगा, इश्यू प्राइस 68-70 रुपए तय

जाने-माने दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा (Shankar Sharma) ने भी कंपनी में निवेश किया है। Annapurna Swadisht के Pre-IPO राउंड में पैसा लगाया है

अपडेटेड Sep 13, 2022 पर 10:49 PM
Story continues below Advertisement
फर्स्ड ग्लोबल के कोफाउंडर शंकर शर्मा Annapurna Swadisht के बोर्ड में भी शामिल हैं

Annapurna Swadisht IPO: कोलकाता की FMCG कंपनी अन्नपूर्णा स्वादिष्ट (Annapurna Swadisht) का इश्यू प्राइश 68-70 रुपए तय हो गया है। कंपनी का इश्यू NSE Emerge पर बुक बिल्डिंग रूट से खुलेगा। कंपनी का इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 15 सितंबर को खुलेगा और 19 सितंबर को बंद होगा। IPO में कंपनी 43.22 लाख इक्विटी शेयर जारी करेगी।

Annapurna Swadisht ने एक बयान जारी करके बताया, "इसमें कम से कम 2000 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। अलॉटमेंट के बाद Annapurna Swadisht के शेयर NSE Emerge पर लिस्ट होगी। कंपनी के पोस्ट इश्यू पेडअप कैपिटल का 26.32% शेयर बेचने की तैयारी है।"

इस इश्यू के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी कॉरपोरेट कैपिटल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज को दी गई है। इश्यू जारी होने के बाद Annapurna Swadisht का पेड-अप कैपिटल 12.10 करोड़ रुपए से बढ़कर 16.42 करोड़ रुपए पर पहुंच जाएगा।


शंकर शर्मा का है निवेश

जाने-माने दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा (Shankar Sharma) ने भी कंपनी में निवेश किया है। Annapurna Swadisht के Pre-IPO राउंड में पैसा लगाया है। शंकर शर्मा कंपनी के बोर्ड में भी शामिल हैं। इसके अलावा अमित भरतिया, GMO Singapore Pte का भी निवेश है। इसके अलावा बड़े संस्थागत निवेशक NAV Capital Emerging Star Fund और Rajasthan Global Securities ने भी प्री-आईपीओ राउंड में निवेश किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।