Annu Projects IPO का अलॉटमेंट आज, 31 अगस्त को; स्टेटस ऐसे कर सकते हैं चेक

Annu Projects IPO में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.72 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 3.55 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 2.68 गुना सब्सक्राइब हुआ। प्राइस बैंड ₹94-₹99 प्रति शेयर था

अपडेटेड Aug 31, 2026 पर 9:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Annu Projects एक इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन कंपनी है।

मेनबोर्ड सेगमेंट में अनु प्रोजेक्ट्स का ₹175.06 करोड़ का IPO 28 अगस्त को बंद हो गया। इसे कुल 2.93 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। अब सोमवार, 31 अगस्त को अलॉटमेंट फाइनल होने का इंतजार है। इसके बाद कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 2 सितंबर को लिस्ट हो सकते हैं। जिन लोगों ने Annu Projects IPO में पैसे लगाए हैं, वे इसकी रजिस्ट्रार Kfin Technologies और स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट पर जाकर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसकी प्रोसेस इस तरह है...

Kfin Technologies की वेबसाइट से

  • https://ipostatus.kfintech.com/ पर जाएं।
  • IPO में Annu Projects सिलेक्ट करें।
  • अब एप्लीकेशन नंबर, PAN और डीमैट अकाउंट में से किसी एक को सिलेक्ट कर डिटेल्स एंटर करें।
  • 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

BSE से कैसे करें चेक

  • https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
  • इश्यू का टाइप 'इक्विटी' चुनें।
  • ड्रॉपडाउन मेन्यू से Annu Projects IPO चुनें।
  • एप्लीकेशन नंबर या PAN डिटेल्स एंटर करें।
  • 'कैप्चा' डालें।
  • 'सर्च' बटन पर क्लिक करें।


अनु प्रोजेक्ट्स लिमिटेड एक इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी है। यह टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर, सीवरेज इंफ्रास्ट्रक्चर और गैस पाइपलाइन सेक्टर में जरूरी ओवरहेड और अंडरग्राउंड यूटिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर के डिजाइन, डेवलपमेंट, इंप्लीमेंटेशन, ऑपरेशंस और मेंटेनेंस के काम में लगी हुई है।

IPO के पैसे कैसे होंगे इस्तेमाल

कंपनी अपने पब्लिक इश्यू से हुई कमाई का इस्तेमाल मशीनरी और इक्विपमेंट की खरीद के लिए, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। IPO में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.72 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 3.55 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 2.68 गुना सब्सक्राइब हुआ। इस पब्लिक इश्यू में 1.77 करोड़ नए शेयर जारी हुए। प्राइस बैंड ₹94-₹99 प्रति शेयर था।

Deepa Jewellers IPO: 1 सितंबर से खुलेगा ₹460 करोड़ का इश्यू, 30% पर है GMP; जानिए प्राइस बैंड समेत पूरी डिटेल

Annu Projects की वित्तीय सेहत

कंपनी का वित्त वर्ष 2025-26 में रेवेन्यू 34 प्रतिशत बढ़कर ₹244.59 करोड़ हो गया। इस बीच शुद्ध मुनाफा 56 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ₹33 करोड़ रहा। एक साल पहले रेवेन्यू ₹182.35 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹21.10 करोड़ रहा था। वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी पर ₹52.54 करोड़ की उधारी थी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।