Arabian Petroleum का IPO 1.87 गुना सब्सक्राइब, जानिए रिटेल निवेशकों का हिस्सा कितना भरा

Arabian Petroleum IPO : इस आईपीओ के लिए 2000 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया है और निवेशक इसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। निवेशकों को इसमें कम से कम 140000 रुपये का निवेश करना होगा। यह एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है जिसका ऑफर प्राइस 70 रुपये प्रति शेयर है

अपडेटेड Sep 25, 2023 पर 5:27 PM
Arabian Petroleum का IPO आज 25 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है।

Arabian Petroleum का IPO आज 25 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। यह इश्यू आज पहले दिन 1.87 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसे 51.38 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 27.44 लाख शेयर हैं। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 20.24 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यह एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है जिसका ऑफर प्राइस 70 रुपये प्रति शेयर है। निवेशकों के पास इश्यू में 27 सितंबर तक निवेश का मौका होगा। इश्यू के तहत 28.92 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

Arabian Petroleum के आईपीओ को अब तक 1.87 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने सबसे अधिक दिलचस्पी दिखाई है और उनके लिए रिजर्व हिस्सा 2.10 गुना सब्सक्राइब हो गया है। वहीं, रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से को 75 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिल सका है।


आईपीओ से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ के लिए 2000 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया है और निवेशक इसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। निवेशकों को इसमें कम से कम 140000 रुपये का निवेश करना होगा। ऑफर किए गए कुल शेयरों में से 1,372,000 इक्विटी शेयर नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) और रिटेल इन्वेस्टर्स (RII) कैटेगरी में से प्रत्येक के लिए आरक्षित हैं, जबकि शेष 148,000 इक्विटी शेयर मार्केट मेकर के लिए आरक्षित किए गए हैं। अरेबियन पेट्रोलियम शेयरों को एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया जाएगा।

कंपनी के बारे में

अरेबियन पेट्रोलियम सभी लुब्रिकेंट के लिए वन-स्टॉप शॉप है। कंपनी का दावा है कि इसके मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की क्षमता 40,590 किलोलीटर प्रति वर्ष (KLPA) है। कंपनी के पास 400 डीलरों और 9 डिपो को शामिल करते हुए एक मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है। कंपनी इंडस्ट्रियल और ऑटोमोबाइल एप्लिकेशन के लिए लुब्रिकेंट बनाती है।

अरेबियन पेट्रोलियम भारत में कंप्रिहेंसिव इन-हाउस कैपिबिलिटी वाले कुछ निर्माताओं में से एक है, जो हाई क्वालिटी वाले प्रोडक्ट्स डिलीवर करती है। खास तौर पर कंपनी भारतीय सशस्त्र बलों, BHEL, BEML, रेलवे, BEL सहित सरकारी सेक्टर के क्लाइंट्स को भी सर्विसे देती है। HEM सिक्योरिटीज इस इश्यू का लीड मैनेजर है और पूर्वा शेयरजिस्ट्री इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को आधिकारिक रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।