Archean Chemical IPO: ₹2,200 करोड़ का आईपीओ लाएगी यह केमिकल कंपनी, SEBI के पास जमा किए पेपर

Archean Chemical Industries ने 2,200 करोड़ रुपये का IPO लाने के मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर जमा कराए हैं

अपडेटेड Feb 21, 2022 पर 3:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज लाएगी आईपीओ

आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज (Archean Chemical Industries) ने 2,200 करोड़ रुपये का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने के मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर जमा कराए हैं। यह एक स्पेशियालिटी केमिकल कंपनी है, जो विशेष प्रकार के मरीन केमिकल का उत्पादन करती है।

इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के तहत 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी के प्रमोटर और शेयरहोल्डरों की तरफ से 1.9 करोड़ शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) लाएंगे। इन शेयरहोल्डरों में इंडिया रिसर्जेंस फंड भी शामिल है जो पीरामल ग्रुप और बेन कैपिटल का ज्वाइंट वेंचर है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कंपनी आईपीओ से 2,000 से 2,200 करोड़ रुपये जुटा सकती है। आर्कियन केमिकल इस पैसे का इस्तेमाल अपने कर्ज के बोझ को कम करने के लिए करेगी।


यह भी पढ़ें- Shark Tank India: अमन गुप्ता और अशनीर ग्रोवर हैं सबसे अमीर जज, जानिए बाकी शार्क के पास है कितनी संपत्ति?

Archean Chemical Industries ब्रोमाइन, इंडस्ट्रियल साल्ट और और सल्फेट ऑफ पोटाश की प्रमुख उत्पादक और निर्यातक कंपनी है। इसके कस्टमर्स दुनिया भर में हैं। गुजरात के तट पर स्थित कच्छ के रण में कंपनी ब्राइन रिजर्व का है, जहां ये अपने प्रोडक्ट का उत्पादन करती है। वहीं गुजरात के हाजीपीर के पास स्थित अपने प्लांट उत्पादों को मैन्युफैक्चरिंग करती है।

आर्कियन जिस ब्रोमीन का उत्पादन करती है, उसका इस्तेमाल फार्मा, एग्रोकेमिकल्स, वाटर ट्रीटमेंट, फ्लेम रिटार्डेंट, एडिटिव्स, ऑयल एंड गैस सहित कई सेक्टर्स में शुरुआती स्तर के मुख्य मैटेरियल के तौर पर होता है। 30 सितंबर 2021 तक के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने 13 देशों में 13 ग्लोबल क्लाइंट्स और 29 घरेलू क्लाइंट्स को अपने प्रोडक्ट्स की सप्लाई की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।