Get App

Archean Chemical Industries IPO: इस केमिकल कंपनी का 9 नवंबर को खुलेगा IPO, निवेशकों को फिर मिलेगा कमाई का मौका

Archean Chemical Industries IPO: स्पेशियलिटी मरीन केमिकल बनाने वाली कंपनी का IPO 9 से 11 नवंबर तक बोली के लिए खुलेगा, जानें इस आईपीओ के बारे में सभी जरूरी बातें

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 03, 2022 पर 1:11 PM
Archean Chemical Industries IPO: इस केमिकल कंपनी का 9 नवंबर को खुलेगा IPO, निवेशकों को फिर मिलेगा कमाई का मौका
Archean Chemical Industries अपने IPO के तहत 805 करोड़ के फ्रेश शेयर जारी करेगी

Archean Chemical Industries IPO: स्पेशियलिटी मरीन केमिकल बनाने वाली कंपनी आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज का इनीशियल पब्लिक ऑफर अगले हफ्ते 9 नवंबर को बोली के खुलेगा। निवेशक इस IPO के लिए 11 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। एंकर निवेशकों के लिए यह IPO 7 नवंबर को एक दिन के लिए खोला जाएगा। कंपनी अपने IPO के प्राइस बैंड से जुड़ी डिटेल अगले एक-दो दिनों में जारी करेगी। Archean Chemical अपने IPO के तहत 805 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। वहीं करीब 1.61 करोड़ शेयरों को प्रमोटरों और मौजूदा शेयरधारकों की तरफ से बिक्री के लिए रखा जाएगा।

ऑफर-फॉर-सेल (OFS) में ये निवेशक बेचेंगे हिस्सेदारी

ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के तहत प्रमोटर केमिकास स्पेशियलिटी अपने 20 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखेगी। वहीं निवेशकों मे से पिरामल नैचुरल रिसोर्सेज और इंडिया रिसर्जेंस फंड स्कीम-I दोनों साढ़े 38-38 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे। जबकि इंडिया रिसर्जेंस फंड स्कीम-II करीब 64.78 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखेगी।

कंपनी ने बताया कि नए शेयरों का जारी जुटाई गई रकम का इस्तेमाल नॉन-कनवर्टिबल डेबेंचर्स को रिडमी करने और दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने में किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें