Archean Chemical IPO: इस केमिकल कंपनी का इश्यू 9 नवंबर को खुल रहा है। और 11 नवंबर को बंद होगा। कंपनी 1462 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। इसके IPO का इश्यू प्राइस 386-407 रुपए तय हुआ है। कंपनी का इश्यू खुलने से पहले Archean Chemical ने अपने एंकर इनवेस्टर्स से 658 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कंपनी ने बीएसई फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है और इसके मुताबिक एंकर निवेशकों (Anchor Investors) को 407 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 1.61 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए हैं।
एंकर बुक के जरिए 42 निवेशकों ने शेयरों की खरीदारी की है। इसमें एसबीआई म्यूचुअल फंड, निप्पन लाईफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, गोल्डमैन सैक्स, डीएसपी स्मॉल कैप फंड, अबू धाबी इंवेस्टमेंट अथॉरिटी, कोटक म्यूचुअल फंड, गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल और टाटा म्यूचुअल फंड भी शामिल हैं।
ज्यादातर ब्रोकरेज हाउस इस इश्यू को लेकर पॉजिटिव बने हुए हैं। उन्होंने इसमें निवेश करने की भी सलाह दी है। लेकिन कुछ ब्रोकरेज हाउस निवेशकों को सावधानी बरतने की भी सलाह दे रहे हैं।
रिलायंस सिक्योरिटीज के मुताबिक, कंपनी के फिस्कल ईयर 2022 की अर्निंग्स के आधार पर इसका वैल्यूएशन 26.5x P/E बैठता है। यह प्रतिद्वंदी कंपनियों के मुकाबले डिस्काउंट पर है।
रिलायंस सिक्योरिटीज ने इसे सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। कंपनी की लीडिंग मार्केट पॉजिशन, इंटीग्रेटेड प्रोडक्शन, कम लागत, लगातार मजबूत वित्तीय प्रदर्शन, अनुभवी मैनेजमेंट टीम और आकर्षक वैल्यूएशन को देखते हुए इसे खरीदने की सलाह दी गई है।
1462.3 करोड़ रुपए के इस IPO में 805 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू जारी हो रहा है। वहीं 1.61 करोड़ इक्विटी शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचा जा रहा है। कंपनी के प्रमोटर Chemikas Speciality ऑफर फॉर सेल में 20 लाख शेयर बेचेगी। वहीं इनवेस्टर्स पिरामल नेचुरल रिसोर्सेज 38.35 लाख शेयर और इंडिया रिसर्जेंस फंड भी 38.35 लाख शेयर बेचेगी।
क्या है Archean Chemical कारोबार
वित्त वर्ष 202 में ब्रोमीन और इंडस्ट्रियल नमक का निर्यात करने वाली Archean Chemical देश की सबसे बड़ी कंपनी थी। यह कंपनी स्पेशियलिटी मैरिन केमिकल बनाती है। यह दुनिया भर में ब्रोमीन, औद्योगिक नमक और पोटाश का सल्फेट निर्यात करती है। इसके देश में 24 ग्राहक और 13 देशों में 18 वैश्विक ग्राहक हैं।