Asarfi Hospital IPO : निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया, अंतिम दिन तक 195 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

यह SME आईपीओ 17 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू पर बेस्ड है और इसके तहत 51.80 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए, जो कुल मिलाकर 26.94 करोड़ रुपये तक है। कंपनी ने इश्यू के लिए प्राइस बैंड 51-52 रुपये प्रति शेयर तय किया है

अपडेटेड Jul 19, 2023 पर 7:59 PM
मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल Asarfi Hospital के आईपीओ को निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

Asarfi Hospital IPO : मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल Asarfi Hospital के आईपीओ को निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। आज 19 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 195.14 गुना सब्सक्राइब हो गया है। यह SME आईपीओ 17 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू पर बेस्ड है और इसके तहत 51.80 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए, जो कुल मिलाकर 26.94 करोड़ रुपये तक है। कंपनी ने इश्यू के लिए प्राइस बैंड 51-52 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

अलग-अलग कैटेगरी में कैसी रही प्रतिक्रिया

Asarfi Hospital के आईपीओ को सभी कैटेगरी में निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 50.60 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसके अलावा, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 451.62 गुना और रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 167.81 गुना सब्सक्राइब हुआ है। चित्तौड़गढ़ डॉट कॉम के आंकड़ों के अनुसार कंपनी ऑफर पर 5,180,000 शेयरों के मुकाबले 67,20,52,000 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं।


ग्रे मार्केट का क्या है अपडेट

Asarfi Hospital के इश्यू को लेकर ग्रे मार्केट में जबरदस्त डिमांड है। आज यह आईपीओ 33 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 85 रुपये प्रति शेयर के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 63 फीसदी का बंपर मुनाफा होगा।

आईपीओ का पूरा शेड्यूल

शेड्यूल के मुताबिक शेयरों का अलॉटमेंट 24 जुलाई को फाइनल होगा। वहीं, असफल निवेशकों के लिए रिफंड की प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू हो जाएगी। वहीं, सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर 26 जुलाई को क्रेडिट होंगे। Asarfi Hospital के शेयर 27 जुलाई को BSE SME पर लिस्ट होंगे, जो स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज के लिए एक प्लेटफॉर्म है।

Asarfi Hospital के बारे में

Asarfi Hospital 23 डिपार्टमेंट्स वाला 250 बिस्तरों का मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल है। इसमें 70 डॉक्टर और 242 नर्सिंग स्टाफ और 481 अन्य स्टाफ हैं। कंपनी के राजस्व अधिकांश हिस्सा कार्डियोलॉजी, न्यूरोसाइंसेज, जनरल मेडिसिन, बाल चिकित्सा और प्रसूति विज्ञान से आता हैं। यह अस्पताल पूर्वी राज्य झारखंड के धनबाद में 15 वर्षों से अधिक समय से लोगों की सेवा कर रहा है। इसमें कहा गया है कि धनबाद में 50 बिस्तरों वाला एक नया डेडिकेटेड कैंसर हॉस्पिटल वर्तमान में बन रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।