Aeroflex IPO: होज बनाने वाली कंपनी ऐरोफ्लेक्स (Aeroflex) का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 22 अगस्त को खुलेगा। ऐरोफ्लेक्स सैट इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी है और सैट इंडस्ट्रीज घरेलू मार्केट में पहले से ही लिस्टेड है। ऐरोफ्लेक्स दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) के पोर्टफोलियो में भी शामिल है। 351 करोड़ रुपये के इस इश्यू के तहत नए शेयर भी जारी होंगे और सैट इंडस्ट्रीज अपने हिस्से के शेयरों की भी बिक्री करेगी। वहीं ग्रे मार्केट की बात करें तो इसके शेयर अपर प्राइस बैंड से 58 रुपये यानी करीब 54 फीसदी GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फाइनेंशियल्स और फंडामेंटल्स के आधार पर आईपीओ में निवेश का फैसला लेना चाहिए।
