ASK Automotive की लिस्टिंग पर कितना होगा मुनाफा? एक्सपर्ट्स की ये है गणित

ASK Automotive IPO Listing: दोपहिया गाड़ियों की एडवांस ब्रेकिंग सिस्टम्स बनाने वाली आस्क ऑटोमोटिव के शेयरों की कल 15 नवंबर को घरेलू मार्केट में लिस्टिंग होनी है। इसके शेयर 282 रुपये के भाव पर जारी हुए हैं। इसके आईपीओ को शानदार रिस्पांस मिला था और अब एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसके शेयरों की दमदार एंट्री हो सकती है। जानिए कितना लिस्टिंग गेन मिल सकता है?

अपडेटेड Nov 14, 2023 पर 12:43 PM
ASK Automotive IPO को हर कैटेगरी के निवेशकों से शानदार रिस्पांस मिला और अब इसके10-12 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट होने की उम्मीद है।

ASK Automotive IPO Listing: दोपहिया गाड़ियों की एडवांस ब्रेकिंग सिस्टम्स बनाने वाली आस्क ऑटोमोटिव के शेयरों की कल 15 नवंबर को घरेलू मार्केट में लिस्टिंग होनी है। इसके शेयर 282 रुपये के भाव पर जारी हुए हैं। इसके आईपीओ को शानदार रिस्पांस मिला था और अब एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसके शेयरों की 310-315 रुपये के आस-पास यानी 10-12 फीसदी प्रीमियम पर एंट्री हो सकती है। पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का इश्यू और फुल्ली प्राइस्ड-इन आईपीओ ऑफर होने के बावजूद 834 करोड़ रुपये का यह इश्यू 51 गुना से अधिक भरा था।

ASK Automotive IPO : अंतिम दिन निवेशकों ने जमकर लगाई बोली, 51 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

एक्सपर्ट्स का क्या है रुझान

मेहता इक्विटीज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और रिसर्च एनालिस्ट प्रशांत तापसे का मानना है कि हर कैटेगरी के निवेशकों यानी क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और खुदरा निवेशकों से इसे शानदार रिस्पांस मिला और अब यह 10 फीसदी से अधिक प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है। स्टॉकबॉक्स के रिसर्च एनालिस्ट Dhruv Mudaraddi का मानना है कि आस्क मोटोवेटिव के शेयर 10-12 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं।


IREDA IPO: एक और सरकारी कंपनी के लिस्ट होने की तैयारी, यह प्राइस बैंड फिक्स

ASK Automotive के बारे में डिटेल्स

आस्क ऑटोमोटिव देश में दोपहिया वाहनों के लिए ब्रेक-शू और एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। ओरिजिनल इक्विपमेंट मैनुफैक्चरर्स (OEM) और ब्रांडेड इंडेपेंडेंट आफ्टरमार्केट (IAM) के लिए वित्त वर्ष 2023 में प्रोडक्शन वॉल्यूम के हिसाब से इसकी मार्केट में करीब 50 फीसदी हिस्सेदारी है। वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 में इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 27 फीसदी उछलकर 2555 करोड़ रुपये, नेट प्रॉफिट 48.8 फीसदी बढ़कर 123 करोड़ रुपये और मार्जिन 4.08 फीसदी से सुधरकर 4.79 फीसदी पर पहुंच गया।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।