Australian Premium Solar IPO : 11 जनवरी को खुलेगा SME आईपीओ, चेक करें प्राइस बैंड, GMP

Australian Premium Solar IPO के शेयर ग्रे मार्केट में आज 10 जनवरी को 30 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 84 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 55 फीसदी का मुनाफा होगा

अपडेटेड Jan 10, 2024 पर 8:47 PM
Story continues below Advertisement
Australian Premium Solar (India) IPO 11 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है

Australian Premium Solar (India) IPO : ऑस्ट्रेलियन प्रीमियम सोलर (इंडिया) का आईपीओ 11 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 28 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इसमें 15 जनवरी तक निवेश का मौका होगा। इस आईपीओ के तहत 52 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत कोई बिक्री नहीं होगी। कंपनी ने 51-54 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ के लिए 2,000 इक्विटी शेयरों का लॉट साइज तय किया गया है। यानी निवेशक 2000 शेयरों या इसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। इस हिसाब से रिटेल निवेशकों को कम से कम 108,000 रुपये का निवेश करना होगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 18 जनवरी को एनएसई एसएमई पर होने की संभावना है।


कंपनी के प्रमोटर चिमनभाई रणछोड़भाई पटेल, सविताबेन चिमनभाई पटेल और निकुंजकुमार चिमनलाल पटेल हैं। बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड इश्यू का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार है। ऑस्ट्रेलियन प्रीमियम सोलर (इंडिया) आईपीओ के लिए मार्केट मेकर स्प्रेड एक्स सिक्योरिटीज है।

कंपनी कैपिटल एक्सपेंडिचर, वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य और पब्लिक इश्यू से जुड़े खर्चों को पूरा करने के लिए फंड का उपयोग किया जाएगा।

रिस्क फैक्टर्स

कंपनी के पास केवल एक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है और लगातार ऑपरेशन उसके बिजनेस के लिए अहम है। फैसिलिटी में कोई भी बाधा ऑस्ट्रेलियन प्रीमियम सोलर (इंडिया) की वित्तीय और ऑपरेशनल कंडीशन को नुकसान पहुंचा सकता है।

कंपनी रूफ टॉप और सोलर पंप के लिए EPC सेवा प्रदान करती है और इसके लिए राज्य और केंद्र सरकारों से सब्सिडी प्राप्त करती है। ऐसी सब्सिडी में कमी आने या बंद होने से संभावित कंज्यूमर्स की संख्या में कमी आएगी। यह क्रय ऑर्डर के आधार पर बिजनेस एक्टिविटी संचालित करता है और इसलिए इसने ग्राहकों के साथ लॉन्ग टर्म एग्रीमेंट नहीं किए हैं।

ग्रे मार्केट अपडेट

ऑस्ट्रेलियन प्रीमियम सोलर (इंडिया) आईपीओ के शेयर ग्रे मार्केट में आज 10 जनवरी को 30 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 84 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 55 फीसदी का मुनाफा होगा।

कंपनी के बारे में

ऑस्ट्रेलियन प्रीमियम सोलर (इंडिया) साल 2013 में इनकॉर्पोरेट हुई है। कंपनी मोनोक्रिस्टलाइन और पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल बनाती है और रेसिडेंशियल, एग्रीकल्चरल और कमर्शियल एप्लिकेशन के लिए इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) सर्विसेज प्रदान करती है। मार्च 2023 को समाप्त वर्ष में कंपनी ने 94.5 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जो एक साल पहले की अवधि से 3.6 फीसदी कम है। हालांकि, शुद्ध लाभ 22 फीसदी बढ़कर 3.3 करोड़ रुपये हो गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।