Carraro India ने एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए 375 करोड़, क्या आपको इस IPO में निवेश करना चाहिए?

ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी कैरारो इंडिया ने 22 दिसंबर को अपने एंकर बुक के जरिये 375 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने 22 डोमेस्टिक और ग्लोबल इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के जरिये यह रकम जुटाई है। कंपनी 1,250 करोड़ रुपये का IPO लॉन्च कर रही है। कंपनी का यह IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) पर आधारित है, जिसके इटली की प्रमोटर इकाई कैरारो इंटरनेशनल एसई का पब्लिक इश्यू 20 दिसंबर को खुलेगा और 24 दिसंबर को बंद होगा

अपडेटेड Dec 19, 2024 पर 11:29 PM
कैरारो इंडिया ने हाल के सालों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की है।

Carraro India IPO: ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी कैरारो इंडिया (Carraro India) ने 22 दिसंबर को अपने एंकर बुक के जरिये 375 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने 22 डोमेस्टिक और ग्लोबल इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के जरिये यह रकम जुटाई है। कंपनी 1,250 करोड़ रुपये का IPO लॉन्च कर रही है।

कंपनी का यह IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) पर आधारित है, जिसके इटली की प्रमोटर इकाई कैरारो इंटरनेशनल एसई (Carraro International SE) का पब्लिक इश्यू 20 दिसंबर को खुलेगा और 24 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी के IPO के लिए प्राइस बैंड 668-704 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कैरारो इंडिया ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, ' कंपनी ने 704 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के हिसाब से एंकर इनवेस्टर्स को 53.26 लाख इक्विटी शेयर आवंटित करने का फैसला किया है।' इसके अलावा, कंपनी ने 10 डोमेस्टिक म्यूचुअल फंडों को 27.41 लाख शेयर आवंटित किए हैं।

जिन 10 डोमेस्टिक फंड हाउसों ने एंकर बुक में हिस्सा लिया है, उनमें आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, HSBC म्यूचुअल फंड, UTI AMC, सुंदरम म्यूचुअल फंड, मोतीलाल ओसवाल AMC, इडलाइवस, LIC म्यूचुअल फंड, बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड, जेएम फाइनेंशियल म्यूचुअल फंड और ट्रस्ट म्यूचुअल फंड शामिल हैं।


क्या करती है कंपनी?

कैरारो इंडिया की स्थापना 1997 में हुई थी। कंपनी पास पुणे में दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। इसके के साथ ही यह कंपनी ट्रैक्टर्स और कंस्ट्रक्शन व्हीकल मसलन बैकहोए लोडर्स, सॉयल कॉम्पैक्टर्स, क्रेन सेल्फ लोडिंग मिक्सर आदि के लिए एक्सेल और ट्रांसमिशन सिस्टम बनाती है। कंपनी भारत में 38 मैन्युफैक्चरर्स को अपने प्रोडक्ट्स की सप्लाई करती है। इस IPO के मर्चेंट बैंकर्स में एक्सिस कैपिटल, बीएनपी पारिबा और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट शामिल हैं।

फाइनेंशियल डेटा

कैरारो इंडिया ने हाल के वर्षों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की है। कारोबारी साल 2024 में इसका रेवेन्यू 4.44% बढ़कर 1,770.45 करोड़ रुपए हो गया, जबकि इससे पिछले साल यह 1,695.12 करोड़ रुपए था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।