Get App

Avalon Technologies IPO : पहले दिन 3% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल इन्वेस्टर्स ने दिखाई दिलचस्पी, चेक करें डिटेल

इस आईपीओ को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी कम दिख रही है, हालांकि एक्सपर्ट्स इस इश्यू को लेकर पॉजिटिव बने हुए हैं। यह इश्यू 3 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है। इसे अब तक 3,68,050 शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी है जबकि ऑफर पर 1,14,63,854 शेयर हैं

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Apr 03, 2023 पर 5:07 PM
Avalon Technologies IPO : पहले दिन 3% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल इन्वेस्टर्स ने दिखाई दिलचस्पी, चेक करें डिटेल
इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी एवलॉन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में सब्सक्रिप्शन का आज पहला दिना है।

Avalon Technologies IPO : इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी एवलॉन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में सब्सक्रिप्शन का आज पहला दिना है। इस आईपीओ को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी कम दिख रही है, हालांकि एक्सपर्ट्स इस इश्यू को लेकर पॉजिटिव बने हुए हैं। यह इश्यू 3 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है। इसे अब तक 3,68,050 शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी है जबकि ऑफर पर 1,14,63,854 शेयर हैं। हालांकि, रिटेल इन्वेस्टर्स ने अब तक सबसे अधिक दिलचस्पी दिखाई है और उनके लिए आरक्षित हिस्सा 16 फीसदी सब्सक्राइब हो चुका है।

बता दें कि निवेशक इस आईपीओ में 6 अप्रैल तक दांव लगा सकते हैं। यहां हमने बताया है कि इस इश्यू को अलग-अलग कैटेगरी में अब तक कितना सब्सक्रिप्शन मिला है।

अलग-अलग कैटेगरी में क्या है हाल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 0 फीसदी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें