Awfis Space Solutions IPO: 28 मई को शेयरों का अलॉटमेंट, ऐसे चेक करें आपको शेयर मिले या नहीं

Awfis Space Solutions IPO share allotment status: इस इश्यू को कुल 108.56 गुना सब्सक्राइब किया गया, जो मुक्का प्रोटीन्स (136.99 गुना) के बाद सबसे अधिक है। निवेशक कुछ आसान स्टेप्स के जरिए BSE की वेबसाइट या आईपीओ रजिस्ट्रार के पोर्टल पर अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं

अपडेटेड May 28, 2024 पर 5:52 PM
औफिस स्पेस सॉल्यूशंस के आईपीओ को निवेशकों की ओर से मजबूत रिस्पॉन्स मिला है।

औफिस स्पेस सॉल्यूशंस के आईपीओ को निवेशकों की ओर से मजबूत रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी 28 मई को होने की उम्मीद है। इस इश्यू को कुल 108.56 गुना सब्सक्राइब किया गया, जो मुक्का प्रोटीन्स (136.99 गुना) के बाद सबसे अधिक है। निवेशक कुछ आसान स्टेप्स के जरिए BSE की वेबसाइट या आईपीओ रजिस्ट्रार के पोर्टल पर अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। यहां हमने इसकी पूरी प्रक्रिया बताई है।

Awfis Space Solutions IPO: BSE की वेबसाइट पर ऐसे करें चेक

  1. इश्यू टाइप में इक्विटी और इश्यू नाम में औफिस स्पेस सॉल्यूशंस लिमिटेड सेलेक्ट करें।
  2. एप्लीकेशन नंबर या पैन नंबर दर्ज करें।
  3. अब चेक बॉक्स (मैं रोबोट नहीं हूं) और सर्च बटन पर क्लिक करें।

Awfis Space Solutions IPO: आईपीओ रजिस्ट्रार पोर्टल पर

  1. कंपनी का नाम औफिस स्पेस सॉल्यूशंस लिमिटेड सेलेक्ट करें।
  2. एप्लीकेशन नंबर/CAF नंबर, बेनिफिशियरी आईडी या पैन नंबर सेलेक्ट करें और उसके अनुसार दर्ज करें।
  3. कैप्चा दर्ज करें और सर्च बटन पर क्लिक करें।


मजबूत सब्सक्रिप्शन नंबर को देखते हुए निवेशकों को आनुपातिक आधार पर इक्विटी शेयर मिलेंगे। इसके अलावा, इक्विटी शेयर 29 मई तक सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट्स में जमा कर दिए जाएंगे और 30 मई से शेयर बाजारों में शेयरों की ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी।

Awfis Space Solutions IPO: 108.56 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 108.56 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इस आईपीओ को कुल 93.33 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 86.29 लाख शेयर हैं। इसमें सबसे ज्यादा निवेश नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने किया है। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 116.95 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 129.27 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 53.21 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

Awfis Space Solutions IPO से जुड़ी डिटेल

कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 599 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस आईपीओ के तहत 128 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए। इसके अलावा, 470.93 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की गई। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी। निवेशक कम से कम 39 इक्विटी शेयरों और उसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। प्राइस बैंड के हिसाब से खुदरा निवेशकों को कम से कम 14,937 रुपये का निवेश करना होगा।

ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेड, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, IIFL सिक्योरिटीज लिमिटेड और एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड औफिस स्पेस सॉल्यूशंस आईपीओ के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है। इसकी संभावित लिस्टिंग तारीख 30 मई 2024 तय की गई है।

Awfis Space Solutions के बारे में

औफिस स्पेस सॉल्यूशंस की स्थापना साल 2014 में हुई है। यह भारत में एक वर्कस्पेस सॉल्यूशन प्रोवाइडर के रूप में काम करता है। यह स्टार्टअप स्मॉल और मीडियम साइज एंटरप्राइजेज (SME) और बड़े कॉरपोरेट्स को फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस ऑप्शन प्रदान करता है। इसके अलावा, औफिस स्पेस सॉल्यूशंस लिमिटेड केटरिंग, आईटी असिस्टेंस, इन्फ्रॉस्ट्रक्चर सपोर्ट और इवेंट ऑर्गनाइजेशन सहित अन्य सर्विसेज प्रदान करता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।