Get App

Awfis Space Solutions IPO subscription: पहले दिन ही 2 गुना सब्सक्राइब, रिटेल निवेशकों ने जमकर लगाया दांव

Awfis Space Solutions IPO subscription Status: औफिस स्पेस सॉल्यूशंस ने आईपीओ से होने वाली आय से 42.03 करोड़ रुपए नए सेंटर स्थापित करने के लिए आवंटित करने की योजना बनाई है। इसके अलावा 54.37 करोड़ रुपए वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए खर्च किए जाएंगे

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड May 22, 2024 पर 5:58 PM
Awfis Space Solutions IPO subscription: पहले दिन ही 2 गुना सब्सक्राइब, रिटेल निवेशकों ने जमकर लगाया दांव
Awfis Space Solutions के आईपीओ को आज 22 मई को निवेशकों की ओर से मजबूत रिस्पॉन्स मिला है।

औफिस स्पेस सॉल्यूशंस के आईपीओ को आज 22 मई को निवेशकों की ओर से मजबूत रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही यह इश्यू 2.02 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इस आईपीओ को कुल 1.74 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 86.29 लाख शेयर हैं। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 599 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 27 मई तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी ने इश्यू के लिए 364-383 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

Awfis Space Solutions IPO: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 0.30 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) - 2.76 गुना

रिटेल इनवेस्टर्स - 6.03 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें