औफिस स्पेस सॉल्यूशंस के आईपीओ को आज 24 मई को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 108.15 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इस आईपीओ को कुल 93.33 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 86.29 लाख शेयर हैं। इसमें सबसे ज्यादा निवेश नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने किया है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 599 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 27 मई तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी ने इश्यू के लिए 364-383 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।
