औफिस स्पेस सॉल्यूशंस के आईपीओ को आज 23 मई को मजबूत प्रतिक्रिया मिली है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 4.28 गुना सब्सक्राइब हो गया है। पहले दिन यह आईपीओ दो गुना भर गया था। इस आईपीओ को कुल 3.69 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 86.29 लाख शेयर हैं। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 599 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 27 मई तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी ने इश्यू के लिए 364-383 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।
