Aye Finance IPO Allotment: आज होगा अलॉटमेंट फाइनल, लेटेस्ट GMP के साथ जानिए स्टेटस चेक करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Aye Finance IPO Allotment: इस आईपीओ को आखिरी दिन कुल 97% सब्सक्रिप्शन मिला। यानी यह पूरी तरह नहीं भर पाया, लेकिन संस्थागत निवेशकों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई और उनका हिस्सा 1.50 गुना बुक हुआ। वहीं, रिटेल निवेशकों का हिस्सा 77% और गैर-संस्थागत निवेशकों का हिस्सा मात्र 5% सब्सक्राइब हुआ

अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 11:39 AM
Story continues below Advertisement
अगर आपने भी इस आईपीओ के लिए बोली लगाई है, तो आप ऑनलाइन अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं

Aye Finance IPO Allotment: गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के निवेश वाली एनबीएफसी कंपनी Aye Finance के आईपीओ के लिए बोली कल यानी 11 फरवरी को बंद हो गई। इस आईपीआई में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए आज यानी 12 फरवरी का दिन बेहद अहम है। आज कंपनी शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल होने वाला है। अगर आपने भी इस आईपीओ के लिए बोली लगाई है, तो आप ऑनलाइन अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

सब्सक्रिप्शन के आंकड़े

आईपीओ को आखिरी दिन कुल 97% सब्सक्रिप्शन मिला। यानी यह पूरी तरह नहीं भर पाया, लेकिन संस्थागत निवेशकों (QIB) ने इसमें दिलचस्पी दिखाई और उनका हिस्सा 1.50 गुना बुक हुआ। वहीं, रिटेल निवेशकों का हिस्सा 77% और गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) का हिस्सा मात्र 5% सब्सक्राइब हुआ।


रिफंड और लिस्टिंग की तारीखें

शेयर अलॉटमेंट: 12 फरवरी

रिफंड की शुरुआत: 13 फरवरी

डिमैट में शेयर क्रेडिट: 13 फरवरी

लिस्टिंग की तारीख: 16 फरवरी

अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का तरीका

आप घर बैठे दो आसान तरीकों से अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं:

1. रजिस्ट्रार (Kfin Technologies) की वेबसाइट पर:

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://ipostatus.kfintech.com/ पर जाएं।
  • लिस्ट में से 'Aye Finance IPO' चुनें।
  • अपना PAN नंबर, एप्लीकेशन नंबर या डिमैट अकाउंट आईडी डालें।
  • कैप्चा कोड भरकर 'Submit' पर क्लिक करें।

2. BSE की वेबसाइट पर:

  • BSE के अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • 'Issue Type' में 'Equity' चुनें।
  • 'Issue Name' में 'Aye Finance IPO' को सिलेक्ट करें।
  • अपना PAN या एप्लीकेशन नंबर डालकर स्टेटस चेक करें।

क्या है ग्रे मार्केट का हाल?

ग्रे मार्केट में Aye फाइनेंस के शेयरों को लेकर कुछ खास हलचल नहीं है। फिलहाल इसका GMP ₹0.35 चल रहा है। इसका मतलब है कि ₹129 के ऊपरी प्राइस बैंड के मुकाबले इसकी लिस्टिंग ₹129.35 के करीब हो सकती है। यह इश्यू प्राइस से महज 0.27% की बढ़त का संकेत दे रहा है। यानी की इस आईपीओ में बोली लगाने वाले निवेशकों को लिस्टिंग पर कोई मुनाफा मिलता नजर नहीं आ रहा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।