Baazar Style Retail IPO Allotment: अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का ये है तरीका, GMP समेत पूरी डिटेल

Baazar Style Retail IPO allotment Status: बाजार स्टाइल रिटेल का आईपीओ आज 4 सितंबर को 65 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 454 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 16.71 फीसदी का मुनाफा होगा

अपडेटेड Sep 04, 2024 पर 2:47 PM
Story continues below Advertisement
बाजार स्टाइल रिटेल के आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 40.63 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

Baazar Style Retail IPO Allotment Status: बाजार स्टाइल रिटेल के आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 40.63 गुना सब्सक्राइब हुआ है। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज 4 सितंबर को होना है। जिन लोगों ने इस इश्यू को सब्सक्राइब किया है, वे रजिस्ट्रार की आधिकारिक वेबसाइट लिंक इनटाइम पर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। कंपनी के शेयर 6 सितंबर को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

Baazar Style Retail IPO: लिंक इनटाइम पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://linkintime.co.in/initial_offer/ पर जाएं।


स्टेप 2: ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी सेलेक्ट करें।

स्टेप 3: आप PAN, एप्लिकेशन नंबर या डीपी क्लाइंट आईडी जैसे डिटेल भरें।

स्टेप 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5: अब आपका अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।

Baazar Style Retail IPO: कितना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

इस आईपीओ को कुल 61.11 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 1.50 करोड़ शेयर हैं। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा कुल 81.83 गुना सब्सक्राइब हुआ है। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के हिस्से को 59.43 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इसके अलावा, रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 9.12 गुना और एम्प्लॉई रिजर्व का हिस्सा 35.36 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

Baazar Style Retail IPO का GMP

बाजार स्टाइल रिटेल का आईपीओ आज 4 सितंबर को 65 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 454 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 16.71 फीसदी का मुनाफा होगा। यह इश्यू 28 अगस्त को 141 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था।

Baazar Style Retail का बिजनेस और फाइनेंशियल

बाजार स्टाइल रिटेल एक वैल्यू फैशन रिटेलर है, जिसकी पश्चिम बंगाल और ओडिशा में ऑर्गेनाइज्ड वैल्यू रिटेल मार्केट में 3.03 फीसदी और 2.22 फीसदी की बाजार हिस्सेदारी है। कंपनी अपैरल और जनरल मर्चेंडाइज वर्टिकल पेश करती है। मार्च 2024 तक कंपनी के पास 146 शहरों में 162 स्टोर हैं और उनमें से अधिकांश स्टाइल बाजार ब्रांड के तहत संचालित होते हैं। टेक्नोपैक की रिपोर्ट के अनुसार, FY24 में V2 रिटेल और वी-मार्ट रिटेल जैसे लिस्टेड वैल्यू रिटेलर्स की तुलना में पूर्वी भारत में इसका सबसे बड़ा रिटेल फुटप्रिंट है।

पिछले वर्षों में कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन मजबूत रहा है। वित्त वर्ष 2024 में प्रॉफिट 4.3 गुना बढ़कर 21.9 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2023 में यह 5.1 करोड़ रुपये था। इसी अवधि के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 23.5 फीसदी बढ़कर 972.9 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2024 में EBITDA 40 फीसदी बढ़कर 142.2 करोड़ रुपये हो गया, जबकि मार्जिन वित्त वर्ष 2023 की तुलना में 170 बीपीएस बढ़कर 14.6 फीसदी हो गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।