Ruchi Soya Share Price: बुधवार 6 अप्रैल को जब शेयर बाजार खुला तो रुचि सोया (Ruchi Soya) के शेयरों से निकलने की जबरदस्त भगदड़ मच गई थी। जबरदस्त बिकवाली के कारण शुरुआती कारोबार में Ruchi Soya के शेयर 19% तक गिर गए थे। इससे एक दिन पहले खबर आई थी कि कंपनी के बोर्ड ने FPO के बाद फिर शेयर बेचकर फंड जुटाने का फैसला किया है। 5 अप्रैल को Ruchi Soya के बोर्ड ने 6.61 करोड़ शेयर बेचकर 4,300 करोड़ रुपए जुटाने की मंजूरी दे दी है।
