बजाज हाउसिंग फाइनेंस IPO: इश्यू और कंपनी से जुड़ी तमाम अहम जानकारी यहां पाएं

देश की दूसरी सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने IPO के लिए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (RHP) दाखिल किया है। इस IPO के जरिये कंपनी का इरादा 6,650 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस, बजाज फाइनेंस की सब्सिडियरी कंपनी है। यह इस साल का एक बड़ा IPO होगा

अपडेटेड Sep 03, 2024 पर 10:32 PM
इस IPO के तहत बजाज हाउसिंग फाइनेंस तकरीबन 937,142,858 नए शेयर जारी करेगा।

Bajaj Housing Finance IPO: देश की दूसरी सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने IPO के लिए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (RHP) दाखिल किया है। इस IPO के जरिये कंपनी का इरादा 6,650 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस, बजाज फाइनेंस की सब्सिडियरी कंपनी है। यह इस साल का एक बड़ा IPO होगा। कंपनी का IPO 9 सितंबर को लॉन्च होगा। हम आपको यहां कंपनी के IPO से जुड़ी अहम जानकारी यहां पेश कर रहे हैं।

इश्यू साइज

इस IPO के तहत बजाज हाउसिंग फाइनेंस तकरीबन 937,142,858 नए शेयर जारी करेगा और इसके जरिये 6,560 करोड़ रुपये ज्यादा जुटाए जाएंगे। इसके अलावा, ऑफर फॉर के तहत भी शेयरों की बिक्री की जाएगी। कंपनी का IPO 66-70 रुपये के प्राइस बैंड में उपलब्ध होगा और इसका लॉट साइज 214 शेयरों का होगा यानी निवेशक कम से कम 214 शेयरों के लिए बिड कर सकते हैं। रिटेल इनवेस्टर इसमें कम से कम 14,980 करोड़ रुपये निवेश कर सकते हैं।

IPO का मकसद


रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (RHP) के मुताबिक, कंपनी IPO से हासिल रकम का इस्तेमाल पूंजी की जरूरतों को पूरा करने में करेगी। इसक अलावा, फ्रेश इश्यू का एक बड़ा हिस्सा अन्य खर्चों में भी इस्तेमाल किया जाएगा।

कंपनी के फाइनेंशियल्स

RHP दस्तावेजों में उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, जून 2024 तिमाही में बजाज हाउसिंग फाइनेंस का कुल रेवेन्यू 22,086.5 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 76,173.1 करोड़ रुपये था। जून 2024 तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट (टैक्स के बाद) 4,826.1 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 17,312 करोड़ रुपये था।

IPO की समयसीमा

बजाज हाउसिंग फाइनेंस का पब्लिक इश्यू 9 सितंबर को लॉन्च होगा, जबकि 11 सितंबर को बंद हो जाएगा। सब्सक्रिप्शन विंडों बंद होने के बाद कंपनी के शेयरों के आवंटन 12 सितंबर को तय किया जाएगा और 13 सितंबर को डीमैट खातों में शेयर ट्रांसफर हो जाएंगे।

IPO से जुड़े रजिस्ट्रार डिटेल्स

RHP दस्तावेजों के मुताबिक, केफिन टेक्नोलॉजीज (Kfin Technologies) इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है। पब्लिक इश्यू के लिए कंपनी ने कोटक महिंद्रा कैपिटल, BofA सिक्योरिटीज इंडिया, एक्सिस कैपिटल, गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज, SBI कैपिटल मार्केट्स, जेएम फाइनेंशियल और IIFL सिक्योरिटीज इस इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के बारे में

बजाज हाउसिंग फाइनेंस एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है, जो 24 सितंबर 2015 को नेशनल हाउसिंग बैंक के साथ रजिस्टर्ड हुई थी। यह कंपनी वित्त वर्ष 2018 से मॉर्गेज लेंडिंग में सक्रिय है। यह कंपनी बजाज ग्रुप का हिस्सा है, जिसकी स्थापना 1926 में हुई थी। यह ग्रुप कई तरह के बिजनेस में सक्रिय है। RHP के मुताबिक, 30 जून 2024 के मुताबिक कंपनी के पास 3,23,881 एक्टिव कस्टमर थे, जिनमें से 83.2 पर्सेंट होम लोन कस्टमर थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।