BCCL IPO से कोल इंडिया की लगेगी लॉटरी, ₹600 करोड़ होगा मुनाफा; जानिए लेटेस्ट GMP समेत पूरी डिटेल

BCCL IPO के जरिए कोल इंडिया को बड़ी कमाई होने वाली है। 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर कंपनी ₹600 करोड़ से ज्यादा मुनाफा कमा सकती है। मजबूत GMP और सब्सिडियरी लिस्टिंग की उम्मीदों ने निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Jan 06, 2026 पर 9:54 PM
Story continues below Advertisement
Coal India के पास मौजूद BCCL के शेयरों की वेटेड एवरेज खरीद कीमत ₹10 प्रति शेयर है।

BCCL IPO: सरकारी माइनिंग कंपनी कोल इंडिया (Coal India Ltd) अपनी सब्सिडियरी Bharat Coking Coal Ltd (BCCL) में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर ₹600 करोड़ से ज्यादा का मुनाफा कमाने वाली है। यह हिस्सेदारी BCCL के आने वाले IPO के जरिए बेची जाएगी। यह जानकारी ऑफर डॉक्युमेंट में सामने आई है।

BCCL का IPO 9 जनवरी को खुलेगा और 13 जनवरी को बंद होगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 16 जनवरी 2026 को BSE और NSE पर होने की उम्मीद है।

IPO प्राइस बैंड और प्रति शेयर मुनाफा


रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के मुताबिक, Coal India के पास मौजूद BCCL के शेयरों की वेटेड एवरेज खरीद कीमत ₹10 प्रति शेयर है। IPO का प्राइस बैंड ₹21 से ₹23 प्रति शेयर तय किया गया है। इस हिसाब से Coal India को प्रति शेयर करीब ₹12 से ₹13 का मुनाफा होगा।

करीब ₹605 करोड़ नेट गेन

प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर Coal India को इस IPO से लगभग ₹1,071 करोड़ मिलेंगे। चूंकि यह इश्यू पूरी तरह 100 प्रतिशत Offer for Sale (OFS) है, इसलिए BCCL को इस IPO से कोई पैसा नहीं मिलेगा।

IPO की पूरी रकम Coal India को ही मिलेगी। करीब ₹466 करोड़ की अधिग्रहण लागत घटाने के बाद Coal India का नेट मुनाफा लगभग ₹605 करोड़ बैठेगा। यह मूल निवेश पर करीब 130 प्रतिशत रिटर्न को दिखाता है।

2026 का पहला मेनबोर्ड IPO

BCCL की लिस्टिंग 2026 का पहला मेनबोर्ड IPO होगी। यह Coal India की बड़ी सब्सिडियरियों में हिस्सेदारी बेचकर वैल्यू अनलॉक करने की रणनीति का पहला कदम माना जा रहा है। कंपनी का कहना है कि यह IPO सब्सिडियरी में छिपी वैल्यू को सामने लाने के लिए लाया जा रहा है।

अन्य सब्सिडियरियों के IPO को भी मंजूरी

Coal India के बोर्ड ने पहले ही अपनी दूसरी प्रमुख इकाइयों जैसे Mahanadi Coalfields Ltd और South Eastern Coalfields Ltd के IPO को मंजूरी दे दी है। इससे साफ है कि कंपनी आगे भी सब्सिडियरी लिस्टिंग के जरिए मोनेटाइजेशन पर फोकस रखेगी।

ग्रे मार्केट में दिख रहा प्रीमियम

अनऑफिशियल ग्रे मार्केट में BCCL के शेयर इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹10.75 के प्रीमियम पर ट्रेड हो रहे हैं। इस हिसाब से आईपीओ निवेशकों को 46.74% का लिस्टिंग गेन मिल सकता है। हालांकि, एक दिन पहले 58.70% लिस्टिंग गेन मिलने का संकेत मिल रहा था।

Coal India के शेयर को मिला सपोर्ट

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सब्सिडियरी लिस्टिंग की उम्मीदों ने हाल के दिनों में Coal India के शेयर को सपोर्ट दिया है। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में स्टॉक करीब 6.29 प्रतिशत चढ़कर ₹426 प्रति शेयर तक पहुंच गया है। हालांकि, बुधवार को यह 0.34% की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।

Pinaka Rocket System: पिनाका रॉकेट सिस्टम होगा अपग्रेड, टाटा ग्रुप की कंपनी को मिला ऑर्डर; जानिए डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।