Get App

Bharat Biotech IPO: कोवैक्सीन बनाने वाली भारत बायोटेक लाएगी IPO, ₹4500 करोड़ जुटाने की तैयारी

Bharat Biotech IPO: वैक्सीन बनाने वाली दिग्गज कंपनी 'भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड' भी अब शेयर बाजार में आने की तैयारी में है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी करीब 500 मिलियन डॉलर (लगभग 4,500 करोड़ रुपये) का आईपीओ लाने पर विचार कर रही है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 27, 2026 पर 5:36 PM
Bharat Biotech IPO: कोवैक्सीन बनाने वाली भारत बायोटेक लाएगी IPO, ₹4500 करोड़ जुटाने की तैयारी
Bharat Biotech IPO: कोविड महामारी के दौरान कंपनी की वैक्सीन को ग्लोबल स्तर पर पहचान मिली थी

Bharat Biotech IPO: वैक्सीन बनाने वाली दिग्गज कंपनी 'भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड' भी अब शेयर बाजार में आने की तैयारी में है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी करीब 500 मिलियन डॉलर (लगभग 4,500 करोड़ रुपये) का आईपीओ लाने पर विचार कर रही है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि कंपनी इस संभावित लिस्टिंग के विकल्पों पर आंतरिक स्तर पर चर्चा कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि अभी विचार-विमर्श जारी है और आईपीओ का साइज और समय-सीमा जैसी जानकारियां आगे बदल भी सकती हैं। यह एक निजी मामला होने के कारण संबंधित लोगों ने अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं की। कंपनी की ओर से इस विषय पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

1996 में हुई थी स्थापना

भारत बायोटेक की स्थापना साल 1996 में हुई थी। कंपनी का दावा है कि उसने अब तक दुनियाभर में 9 अरब से अधिक वैक्सीन डोज की सप्लाई की है। कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में कोविड-19 और हेपेटाइटिस-बी के टीके शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी बर्न (जलने) और डायरिया जैसी बीमारियों के इलाज से जुड़े उत्पाद भी बनाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें