Get App

Bharat Coking Coal IPO : भारत कोकिंग के आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Bharat Coking Coal IPO : भारत कोकिंग के आईपीओ का अलॉटमेंट 14 जनवरी को तय किया गया है। 146.8 गुना सब्सक्रिप्शन और मजबूत GMP के बाद निवेशकों की नजर अलॉटमेंट स्टेटस पर है। जानिए NSE, BSE और KFinTech से स्टेटस चेक करने का पूरा तरीका।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 14, 2026 पर 11:19 PM
Bharat Coking Coal IPO : भारत कोकिंग के आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
भारत कोकिंग के IPO को मिली जबरदस्त मांग के चलते लिस्टिंग गेन को लेकर उम्मीदें और तेज हुई हैं।

Bharat Coking Coal IPO : भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के IPO का शेयर अलॉटमेंट बुधवार, 14 जनवरी को किया जाएगा। ₹1,071 करोड़ का यह ऑफर फॉर सेल (OFS) आखिरी दिन बोली बंद होने तक 146.8 गुना सब्सक्राइब हुआ, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।

इस भारी सब्सक्रिप्शन के साथ Bharat Coking Coal IPO अब तक के दूसरे सबसे ज्यादा सब्सक्राइब्ड PSU IPO के तौर पर दर्ज हो गया है। इससे आगे सिर्फ Mazagon Dock है, जिसके ₹444 करोड़ के IPO को 157.41 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

कितनी बोली लगी और कितने शेयर ऑफर हुए?

NSE के आंकड़ों के मुताबिक, यह IPO 9 जनवरी को खुला था। बोली के दौरान निवेशकों ने 5,093.16 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन किया। वहीं, ऑफर सिर्फ 34.69 करोड़ शेयरों का था। इससे इश्यू को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें