Get App

Bharat Coking Coal ने ग्रे मार्केट में मचाई खलबली, अलॉटमेंट और लिस्टिंग से पहले GMP रॉकेट

Bharat Coking Coal IPO Subscription: इस साल 2026 के पहले मेनबोर्ड आईपीओ की लिस्टिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। देश की सबसे बड़ी माइनिंग कंपनी कोल इंडिया (Coal India) की सब्सिडरी भारत कोकिंग कोल (Bharat Coking Coal) के ₹1071 करोड़ के आईपीओ को निवेशकों का तगडा रिस्पांस मिला। अब शेयरों के अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 14, 2026 पर 3:01 PM
Bharat Coking Coal ने ग्रे मार्केट में मचाई खलबली, अलॉटमेंट और लिस्टिंग से पहले GMP रॉकेट
Bharat Coking Coal IPO Subscription: भारत कोकिंग कोल का ₹1,071 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9-13 जनवरी तक खुला था। अब इसके शेयरों के अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। (File Photo- Pexels)

Bharat Coking Coal IPO Allotment: देश की सबसे बड़ी कोल प्रोडक्शन कंपनी कोल इंडिया (Coal India) की सब्सिडरी भारत कोकिंग कोल के ₹1,071 करोड़ के आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था। ओवरऑल यह 143 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। अब इसके शेयरों का आज 14 जनवरी को अलॉटमेंट होना है जिसके बाद 19 जनवरी को बीएसई और एनएसई पर इसकी लिस्टिंग होगी। अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद इसे या तो बीएसई की वेबसाइट पर या रजिस्ट्रार केफिन टेक की वेबसाइट पर देख सकते हैं। लिस्टिंग को लेकर बात करें तो ग्रे मार्केट से तगड़े संकेत मिल रहे हैं और GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) उछलकर ₹14 यानी 60.87% पर पहुंच गया। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय लिस्टिंग के दिन मार्केट सेंटिमेंट के साथ-साथ कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स ही शेयरों की चाल तय करते हैं।

BSE की साइट पर ऐसे करें चेक

https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx, इस लिंक पर जाएं।

इश्यू टाइप 'Equity' चुनें। इश्यू नाम Bharat Coking Coal चुनें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें