Bharat Coking Coal IPO: 97 गुना से ज्यादा हो चुका है सब्सक्राइब, आज है बोली लगाने का अंतिम मौका; जानिए लिस्टिंग पर कितना हो सकता है मुनाफा?

Bharat Coking Coal IPO: आईपीओ को बाजार से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, विशेष रूप से गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने इसमें भारी दिलचस्पी दिखाई है। इसका रिटेल हिस्सा 44.60 गुना भर चुका है

अपडेटेड Jan 13, 2026 पर 3:38 PM
Story continues below Advertisement
इसके लेटेस्ट GMP से निवेशकों को लिस्टिंग के दिन ही बंपर मुनाफा होने की उम्मीद है

Bharat Coking Coal IPO: कोल इंडिया की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) का IPO आज यानी 13 जनवरी को बंद हो रहा है। निवेशकों के पास इस सरकारी मिनीरत्न कंपनी के शेयरों के लिए बोली लगाने का आज आखिरी मौका है। आईपीओ को बाजार से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, विशेष रूप से गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने इसमें भारी दिलचस्पी दिखाई है। बोली लगाने के अंतिम दिन यह आईपीओ करीब 97 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

अब तक का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

तीसरे दिन दोपहर 2:33 बजे तक आईपीओ को सभी श्रेणियों में शानदार रिस्पांस मिला है:

  • कुल सब्सक्रिप्शन: 97 गुना
  • रिटेल हिस्सा: 44.60 गुना।
  • गैर-संस्थागत(NII): 240.07 गुना
  • QIB: 113.04 गुना


आईपीओ की महत्वपूर्ण तारीखें

अलॉटमेंट: 14 जनवरी

रिफंड की शुरुआत: 15 जनवरी

शेयरों का डीमैट क्रेडिट: 15 जनवरी

लिस्टिंग: 16 या 19 जनवरी(15 को महाराष्ट्र में छुट्टी के कारण बदलाव संभव)

एक्सपर्ट रिव्यू: निवेश करें या नहीं?

ज्यादातर ब्रोकरेज हाउस ने इस IPO को 'सब्सक्राइब' रेटिंग दी है। कहा है कि, आनंद राठी ने कंपनी का ट्रैक रिकॉर्ड और वित्तीय स्थिति मजबूत है। ब्रोकरेज ने लिस्टिंग गेन के लिए सब्सक्राइब करने की सलाह। Marwadi Shares ने भारत में कोकिंग कोल का सबसे बड़ा उत्पादक होने और कोल इंडिया के मजबूत समर्थन के कारण लंबी अवधि के लिए भी अच्छा विकल्प बताया है। SBI Securities ने इसका वैल्यूएशन फेयर बताया है। कट-ऑफ प्राइस पर आवेदन की सिफारिश की है।

आपको बता दें कि यह आईपीओ पूरी तरह से ओएफएस है, इसलिए आईपीओ से मिलने वाला पैसा कंपनी के पास नहीं बल्कि कोल इंडिया के प्रमोटर के पास जाएगा।

ग्रे मार्केट प्रीमियम से क्या मिल रहे संकेत?

ग्रे मार्केट में BCCL के शेयरों की मांग में आज जबरदस्त डिमांड देखने को मिली है। इसका GMP ₹11 प्रति शेयर पर पहुंच गया है। कंपनी के ₹23 के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले ₹11 का प्रीमियम यह संकेत देता है कि स्टॉक की संभावित लिस्टिंग ₹34 (23 + 11) के आसपास हो सकती है। इस लिहाज से निवेशकों को लिस्टिंग के दिन ही प्रति शेयर लगभग 46% से 48% के शानदार मुनाफे की उम्मीद है। बाजार जानकारों का मानना है कि सेकेंडरी मार्केट में आई रिकवरी और आईपीओ को मिले जबरदस्त सब्सक्रिप्शन की वजह से ग्रे मार्केट में यह सकारात्मक ट्रेंड रिवर्सल देखने को मिला है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।