Bharti Hexacom IPO: भारती एयरटेल की सब्सिडियरी भारती हेक्साकॉम के पब्लिक इश्यू को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिला। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। आईपीओ में निवेश करने वाले सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी 8 अप्रैल को होने की उम्मीद है। जिन निवेशकों ने इस आईपीओ के लिए आवेदन किया है, वे बीएसई की वेबसाइट या रजिस्ट्रार पोर्टल केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। यह आईपीओ 3 से 5 अप्रैल तक खुला था।
ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
30 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू
BSE डेटा के मुताबिक तीसरे दिन भारती हेक्साकॉम आईपीओ का सब्सक्रिप्शन स्टेटस 29.88 गुना रहा। आंकड़ों के मुताबिक रिटेल इनवेस्टर्स के हिस्से को 2.83 गुना सब्सक्राइब किया गया है। वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 48.57 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 10.52 गुना भरा है।
शेड्यूल के मुताबिक असफल निवेशकों के लिए रिफंड की प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में 10 अप्रैल को ही शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 12 अप्रैल को BSE और NSE पर होगी।