Bikaji Foods International IPO: नमकीन और मिठाई बेचने वाली कंपनी बीकाजी इंटरनेशनल फूड्स का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज 4 नवंबर को बोली खुलने के दूसरे दिन पूरा सब्सक्राइब हो गया। शाम 5 बजे बोली बंद होने के समय, बीकाजी फूड्स के IPO को निवेशकों से कुल 1.48 गुना अधिक बोली मिली थी। बीकाजी फूड्स के IPO को सबसे अधिक प्रतिक्रिया रिटेल निवेशकों से मिलती दिख रही है, जिन्होंने अपने हिस्से के शेयरों के अभी तक 2.33 गुना अधिक बोली लगाई है। वहीं कर्मचारियों के लिए आरक्षित शेयरों के हिस्से में कंपनी को अभी तक 1.41 गुना अधिक बोली मिली है।
