Blackstone अपने 2.5 अरब डॉलर के भारतीय शॉपिंग मॉल पोर्टफोलियो का लाएगी IPO, जानिए डिटेल

ब्लैकस्टोन अपने एक रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (REIT) को भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट कराने की तैयारी में है और इसके लिए वह फिलहाल वह एडवाइजर्स के चयन में जुटी हुई है

अपडेटेड Aug 26, 2022 पर 7:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Blackstone फिलहाल भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल रियल एस्टेट मालिक है

प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन इंक (Blackstone Inc) अपने भारतीय शॉपिंग मॉल पोर्टफोलियो का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने के अगले महीने ड्राफ्ट पेपर जमा कर सकती है। ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक IPO का साइज करीब 50 करोड़ डॉलर जुटा सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लैकस्टोन अपने एक रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (REIT) को भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट कराने की तैयारी में है और इसके लिए वह फिलहाल वह एडवाइजर्स के चयन में जुटी हुई है।

ब्लैकस्टोन के भारतीय रिटेल पोर्टफोलियो की वैल्यू करीब 2.5 अरब डॉलर है और फर्म ने अपनी नेक्सस मॉल्स (Nexus Malls) यूनिट के जरिए यह हिस्सेदारी ली हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, REIT की लिस्टिंग साल 2023 के शुरुआती महीनों में देखने को मिल सकती है।


यह भी पढ़ें- Zomato के 17.2 करोड़ शेयर सिकोइया कैपिटल ने ओपन मार्केट में बेचे, कंपनी में हिस्सेदारी घटाकर 4.4% की

रिपोर्ट में हालांकि यह भी कहा गया है कि तैयारी अभी शुरुआती चरण में है और लिस्टिंग से जुड़ी जानकारियों में आगे बदलाव भी देखने को मिल सकती है।

नेक्सस मॉल्स भारत के 13 शहरों में 17 शॉपिंग सेंटर्स को चलाती है, जो कुल करीब 1 करोड़ स्क्वायर फीट रिटेल स्पेस में फैला है। ग्रुप ने भारत में अपना पहला मॉल गुजरात में 2015 में खरीदा था। इसके बाद कंपनी ने प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड से 2020 में हुए एक समझौते के तहत 7 मॉल्स का अधिग्रहण किया था।

ब्लैकस्टोन फिलहाल भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल रियल एस्टेट मालिक है। इसमें निवेश करने वालों में एंबेसी ऑफिस पार्क्स REIT भी शामिल है, जो भारत में IPO लाने वाली पहली प्रॉपर्टी ट्रस्ट है। इसके IPO ने साल 2019 में 47.5 अरब रुपये जुटाए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।