फार्मास्यूटिकल इनग्रेडिएंट बनाने वाले कंपनी Blue Jet Healthcare ने प्राइमरी बाजार से 2100 करोड़ रुपये जुटाने के लिए सेबी में अपने आईपीओ की अर्जी दाखिल कर दी है । यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा। आईपीओ के जरिए कंपनी के प्रमोटर अक्षय बनारसी लाल अरोरा और शिवेन अक्षय अरोरा 21,683,178 इक्विटी शेयर की बिक्री करेंगी। मर्चेंट बैंकिंग सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस आईपीओ का साइज 1800 करोड़ रुपये से 21000 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है।
मुंबई स्थित Blue Jet Healthcare एक स्पेशियलिटी फार्मास्यूटिकल और हेल्थकेयर इनग्रेडिएंट और इंटरमीडिएट कंपनी है। जो तमाम तरह की घरेलू और विदेशी फार्मास्यूटिकल कंपनियों को अपने प्रोडक्ट उपलब्ध कराती है। पिछले 5 दशकों के दौरान कंपनी ने 100 से ज्यादा प्रोडक्ट विकसित किए है। इनमें से 40 से ज्यादा प्रोडक्ट की बिक्री होती है।
कंपनी की वित्त वर्ष 2022 की आय में 76 फीसदी योगदान यूरोप से होने वाली आय का है। जबकि कंपनी के आय में भारत का योगदान 17.14 फीसदी है। जबकि यूएस और दूसरे देशों का योगदान 4 .18 फीसदी है। वित्त वर्ष 2022 में कंपनी की आय में सालाना आधार पर 37 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है जबकि मुनाफे में 34 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। इस अवधि में 683.47 करोड़ रुपये की आय पर 181.59 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। कंपनी 30 जून 2022 तक पूरी तरह से कर्जमुक्त थी। इस साल के मार्च महीने के अंत तक महाराष्ट्र के साहाबाद, अंबरनाथ, शहाड़ में तीन उत्पादन ईकाईयां थी।
Kotak Mahindra Capital Company Limited, ICICI Securities Limited और J.P. Morgan India Private Limited इस आईपीओ की बुक रनिंग लीड मैनेजर है। कंपनी के शेयर एनएसई और बीएसई पर लिस्ट होंगे।