Brace Port IPO Subscription: पहले दिन अब तक 52 गुना सब्सक्राइब, ग्रे मार्केट में जबरदस्त क्रेज

Brace Port IPO Subscription status day 1: ब्रेस पोर्ट लॉजिस्टिक्स के आईपीओ के तहत केवल 30.51 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी, जिसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी

अपडेटेड Aug 19, 2024 पर 7:23 PM
Brace Port Logistics IPO: ब्रेस पोर्ट लॉजिस्टिक्स के आईपीओ में निवेशक आज 19 अगस्त को जमकर दांव लगा रहे हैं।

Brace Port Logistics IPO: ब्रेस पोर्ट लॉजिस्टिक्स के आईपीओ में निवेशक आज 19 अगस्त को जमकर दांव लगा रहे हैं। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह इश्यू कुछ घंटों में ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। इसे अब तक 52.24 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। इस आईपीओ में निवेशकों ने 12.32 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाई है, जबकि ऑफर पर 23.58 लाख शेयर हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 21 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। इश्यू के लिए 76-80 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड फिक्स किया गया है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 24.41 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी।

Brace Port Logistics IPO: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ में सबसे ज्यादा दांव रिटेल निवेशकों ने लगाया है और उनके लिए रिजर्व हिस्सा 81.35 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसके अलावा, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा अब तक 6.59 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 29.03 गुना भर गया है। (19 अगस्त 2024, 7:22:59 PM)


Brace Port Logistics IPO: लेटेस्ट GMP

ब्रेस पोर्ट लॉजिस्टिक्स के आईपीओ को ग्रे मार्केट में तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में आज 92 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 172 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को लिस्टिंग पर 115 फीसदी का शानदार मुनाफा होगा। इसका मतलब है कि निवेशकों का पैसा सीधे डबल होने की संभावना है। हालांकि, ध्यान रहे कि ग्रे मार्केट में स्थिति लगातार बदलती रहती है।

Brace Port Logistics IPO से जुड़ी डिटेल

ब्रेस पोर्ट लॉजिस्टिक्स के आईपीओ के तहत केवल 30.51 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी, जिसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी।

सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 22 अगस्त को होने की संभावना है। वहीं, कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 26 अगस्त को होने की उम्मीद है। आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 1600 शेयर है। रिटेल निवेशकों को इसमें कम से कम ₹128,000 का निवेश करना होगा।

होलानी कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ब्रेस पोर्ट लॉजिस्टिक्स आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। ब्रेस पोर्ट लॉजिस्टिक्स आईपीओ के लिए मार्केट मेकर होलानी कंसल्टेंट्स है।

Brace Port Logistics के बारे में

ब्रेस पोर्ट लॉजिस्टिक्स नवंबर 2020 में इनकॉर्पोरेट हुई है। यह कंपनी इकोनॉमी के कई सेक्टर्स में ग्राहकों को समुद्री कार्गो लॉजिस्टिक्स सर्विसेज प्रोवाइड करती है। कंपनी के प्रमोटर स्काईवेज एयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, यशपाल शर्मा, तरुण शर्मा, सचिन अरोड़ा और ऋषि त्रेहान हैं।

कंपनी एयर फ्रेट, वेयरहाउसिंग फैसिलिटी, स्पेशल कार्गो सर्विसेज जैसे कि विदेशी देशों में कार्गो को हैंडल करना और अन्य विदेशी देशों में उसकी डिलीवरी और कस्टम क्लियरेंस सर्लिसेज भी प्रदान करती है। कंपनी के पास एक मजबूत नेटवर्क है जो भारत और विश्व स्तर पर मेडिकल सप्लाई, फार्मास्यूटिकल्स, खेल के सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल और ऑटोमोटिव सहित कई उद्योगों में ग्राहकों की सेवा करता है। कंपनी जर्मनी, वियतनाम, यूएई, हांगकांग और बांग्लादेश जैसे देशों को सर्विसेज प्रोवाइड करती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।