Broach Lifecare Hospital IPO: ब्रोच लाइफकेयर हॉस्पिटल के आईपीओ में आज 14 अगस्त को निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 30.33 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 4.62 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 15.24 लाख शेयर हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 16 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। इसके लिए फिक्स्ड इश्यू प्राइस 25 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 4.02 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके शेयरों की लिस्टिंग BSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी।
Broach Lifecare Hospital IPO: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल
ब्रोच लाइफकेयर हॉस्पिटल के आईपीओ में सबसे ज्यादा निवेश रिटेल निवेशकों ने किया है और उनके लिए रिजर्व हिस्सा 53.69 गुना भर गया है। इसके अलावा, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से को अब तक 6.96 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इस आईपीओ के तहत केवल फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं और इसमें OFS के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। जिसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी।
Broach Lifecare Hospital IPO से जुड़ी डिटेल
ब्रोच लाइफकेयर हॉस्पिटल का आईपीओ पूरी तरह से 16.08 लाख शेयरों का एक फ्रेश इश्यू है। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 19 अगस्त को होगा। वहीं, लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 21 अगस्त तय की गई है। आईपीओ में आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 6000 शेयर है। इसमें रिटेल निवेशकों को कम से कम ₹150,000 का निवेश करना होगा।
फेडेक्स सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड ब्रोच लाइफकेयर हॉस्पिटल आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। ब्रोच लाइफकेयर हॉस्पिटल आईपीओ के लिए मार्केट मेकर आफ्टरट्रेड ब्रोकिंग है। कंपनी के प्रमोटर डॉ. जयकुमार नरेन्द्र व्यास, डॉ. शचि जयकुमार व्यास और ध्यति कृपाश हैं।
Broach Lifecare Hospital के बारे में
ब्रोच लाइफकेयर हॉस्पिटल साल 2023 में इनकॉर्पोरेट हुई है। कंपनी "मेपल हॉस्पिटल्स" ब्रांड नेम के तहत बुटीक हॉस्पिटल संचालित करती है। कंपनी हृदय रोग से पीड़ित रोगियों को 24 घंटे डेडिकेटेड सर्विसेज प्रोवाइड करती है, जिसमें 2डी इकोकार्डियोग्राफी, इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफी, ट्रेडमिल टेस्ट, होल्टर मॉनिटरिंग, एम्बुलेटरी ब्लड प्रेशर माप, स्ट्रेस टेस्ट और डोबुटामाइन स्ट्रेस इकोकार्डियोग्राफी जैसी नॉन-इनवेसिव कार्डियोलॉजी सर्विसेज शामिल हैं।
इसके भरूच अस्पताल में 25 अल्ट्रा-लक्जरी इन-पेशेंट बेड हैं और यह कई टेस्ट के लिए डायग्नोस्टिक डिवाइस से लैस है। यह उच्च-स्तरीय कोरोनरी केयर और लाइफ सेविंग इक्विपमेंट जैसे इंट्रा-एओर्टिक बैलून पंप मशीन, बाइफेसिक डिफ़िब्रिलेटर और वेंटिलेटर भी प्रोवाइड करता है।