Campus Activewear IPO: कैंपस शूज का इश्यू अगले हफ्ते 26 अप्रैल को खुलने वाला है। कंपनी का IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इसमें कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर्स और प्रमोटर्स 4.79 करोड़ शेयर बेचने वाले हैं। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 4 मई और लिस्टिंग 9 मई को होने वाली है।
