Get App

Campus Shoes IPO मई में दे सकता है मार्केट में दस्तक, जान लीजिए पूरी डिटेल्स

Campus Shoes ने कैपिटल मार्केट रेग्युलेटर सेबी (SEBI) के पास बीते साल के आखिर में ड्राफ्ट रेड हियरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) जमा किया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 17, 2022 पर 3:35 PM
Campus Shoes IPO मई में दे सकता है मार्केट में दस्तक, जान लीजिए पूरी डिटेल्स
कैम्पस शूज का 5.1 करोड़ इक्विटी शेयरों का यह पब्लिक इश्यू पूरी तरह प्रमोटर और इनवेस्टर्स का ऑफर फॉर सेल हो सकता है

Campus Shoes IPO : कैम्पस शूज का आईपीओ (IPO) अगले महीने बाजार में दस्तक दे सकता है। लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्पोर्ट्स और एथलेजर फुटवियर कंपनी मई, 2022 में स्टॉक एक्सचेंजेस में लिस्टिंग की योजना बना रही है। कैम्पस शूज ने कैपिटल मार्केट रेग्युलेटर सेबी (SEBI) के पास बीते साल के आखिर में ड्राफ्ट रेड हियरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) जमा किया था। 5.1 करोड़ इक्विटी शेयरों का यह पब्लिक इश्यू पूरी तरह प्रमोटर और इनवेस्टर्स का ऑफर फॉर सेल है।

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल होगा यह IPO

कंपनी के प्रमोटर्स हरि कृष्ण अग्रवाल और निखिल अग्रवाल इस ऑफर फॉर सेल के जरिए 1.4 करोड़ शेयर बेचेंगे। इनवेस्टर्स टीपीजी ग्रोथ 3 एसएफ प्रा. लि. 3 करोड़ इक्विटी शेयर और क्यूआरजी एंटरप्राइजेज 67 लाख शेयर बेचेंगे। इसके अलावा राजीव गोयल और राजेश कुमार गुप्ता ओएफएस के जरिए 3 लाख शेयर बेचने का अनुमान है। इस प्रकार IPO से जुटाई गई पूंजी शेयरहोल्डर्स को मिलेगी और कंपनी को इससे कोई फंड नहीं मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें