Capital Numbers Infotech IPO: आ रहा 2025 का अब तक सबसे बड़ा SME आईपीओ, 169 करोड़ रुपये जुटाने का है इरादा

Capital Numbers Infotech IPO: कैपिटल नंबर्स इंफोटेक के आईपीओ के तहत 84.69 करोड़ रुपये के 32.20 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 84.69 करोड़ रुपये के ही 32.20 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी

अपडेटेड Jan 15, 2025 पर 5:53 PM
Story continues below Advertisement
Capital Numbers Infotech IPO: कैपिटल नंबर्स इंफोटेक का आईपीओ 20 जनवरी को खुलने वाला है।

Capital Numbers Infotech IPO: डिजिटल कंसल्टिंग और आईटी इंजीनियरिंग सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी कैपिटल नंबर्स इंफोटेक का आईपीओ 20 जनवरी को खुलने वाला है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 169.37 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 22 जनवरी तक निवेश का मौका रहेगा। यह मौजूदा कैलेंडर ईयर में अब तक का सबसे बड़ा SME आईपीओ होगा। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 17 जनवरी को एक दिन के लिए खुलेगा।

Capital Numbers Infotech IPO के बारे में

कैपिटल नंबर्स इंफोटेक के आईपीओ के तहत 84.69 करोड़ रुपये के 32.20 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 84.69 करोड़ रुपये के ही 32.20 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी। कंपनी में 99.99 फीसदी शेयरहोल्डिंग रखने वाले प्रमोटर मुकुल गुप्ता, विपुल गुप्ता और हरप्रीत गुप्ता OFS में सेलिंग शेयरहोल्डर होंगे।


Capital Numbers Infotech कहां करेगी फंड का इस्तेमाल

सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 23 जनवरी को होने की उम्मीद है। कैपिटल नंबर्स इंफोटेक के शेयरों की ट्रेडिंग 27 जनवरी से BSE SME पर शुरू होगी। कंपनी टेक्निकल एडवांसमेंट, बिजनेस डेवलपमेंट, सब्सिडियरी कंपनी में निवेश, इनऑर्गेनिक ग्रोथ और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए फंड का इस्तेमाल करेगी।

Capital Numbers Infotech का कारोबार

कैपिटल नंबर्स इंफोटेक दुनिया भर में एंटरप्राइजेज और स्टार्टअप्स को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है। इसके पास दुनिया भर में 250 से अधिक क्लाइंट्स को सेवा देने के लिए 500 से अधिक आईटी प्रोफेशनल और कंसल्टेंट्स हैं। इसका मुकाबला इन्फो बीन्स टेक्नोलॉजीज और सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज जैसी लिस्टेड कंपनियों के साथ होगा।

Capital Numbers Infotech का फाइनेंशियल

पश्चिम बंगाल स्थित आईटी फर्म ने वित्त वर्ष 2024 में 26 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो पिछले वित्त वर्ष 2023 की तुलना में 50 फीसदी अधिक है। इसी अवधि के दौरान रेवेन्यू 92.6 करोड़ रुपये से 6 फीसदी बढ़कर 98.2 करोड़ रुपये हो गया। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में प्रॉफिट 50.2 करोड़ रुपये के रेवेन्यू पर 13.67 करोड़ रुपये रहा। GYR कैपिटल एडवाइजर्स इस इश्यू के मर्चेंट बैंकर के रूप में काम कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।