कृषि ट्रैक्टरों और कंस्ट्रक्शन व्हीकल्स के लिए एक्सल और ट्रांसमिशन सिस्टम बनाने वाली कंपनी कैरारो इंडिया IPO के जरिए 1,811.65 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। कंपनी ने कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास IPO का ड्राफ्ट दाखिल कर दिया है। इटली स्थित प्रमोटर कैरारो एस.पी.ए. कैरारो समूह की पेरेंट कंपनी है। यह ग्रुप कृषि व्हीकल्स के लिए ट्रांसमिशन सिस्टम (एक्सल, ट्रांसमिशन और ड्राइव) और ऑफ-हाइवे व्हीकल्स के लिए कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट बनाता है।